सेवानिवृत व मृत कर्मियों के परिजनों को कैंप लगा दी जाएगी राशि

पटना। पटना नगर निगम में लंबित सेवानिवृत पेंशन कर्मियों एवं मृत कर्मियों के सेवांत लाभ राशि की भुगतान अब त्वरित किया जाएगा। सभी लंबित मामलों का निष्पादन कैंप के माध्यम से 25 अगस्त को नगर निगम मुख्यालय में किया जाएगा।

अंचलवार सभी सेवानिवृत कर्मियों की सूची तैयार कर मुख्यालय को उपलब्ध करवा दी गई है। इसके साथ ही कैंप के पूर्व सेवानिवृत कर्मियों की सूची सभी अंचल कार्यालय एवं नगर निगम मुख्यालय के सूचना पट पर प्रकाशित करने के साथ पटना नगर निगम की बेवसाइट पर भी प्रकाशित कर दी गई है। जिससे सेवांत लाभ से संबंधित कोई दावा व आपत्ति संबंधी निष्पादन हो तो उसे कैंप से पहले दूर किया जाएगा।

पटना नगर निगम के कुल 241 कर्मियों को लाभ प्रदान किया जा रहा है। सभी अंचलों के कर्मी भी सुबह 11 बजे से मुख्यालय में अपने सेटअप के साथ मौजूद रहेंगे और तत्काल भुगतान की प्रकिया की जाएगी।

पटना नगर निगम मुख्यालय में 18 लाभार्थियों को 3 करोड़ 2 लाख 42 हजार 298 रुपया, पटना सिटी अंचल के 50 लाभार्थियों को 3 करोड़ 74 लाख 42 हजार 575 रुपया, अजीमाबाद अंचल के 44 लाभार्थियों को 4 करोड़ 85 लाख 42 हजार 616 रुपया, बांकीपुर अंचल के 32 लाभार्थियों को 2 करोड़ 58 लाख 43 हजार 161 रुपया, कंकड़बाग अंचल के 8 लाभार्थियों को 62 लाख 78 हजार 404 रुपया, नूतन राजधानी अंचल के 57 लाभार्थियों को 4 करोड़ 1 लाख 92 हजार 789 रुपया,पाटलिपुत्रा अंचल के 15 लाभार्थियों को 1 करोड़ 35 लाख 36 हजार 943 रुपया, जलापूर्ति अंचल के 17 लाभार्थियों को 2 करोड़ 7 लाख 74 हजार 700 रुपया का भुगतान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *