अमन व शालू को डीआरपीएसपीएम शतरंज का खिताब

देशरत्न राजेंद्र प्रसाद शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय सदाकत आश्रम,पटना में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतर्गत आज आयोजित शतरंज प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग के पांचवें व अंतिम चक्र के मैच में बीएड द्वितीय वर्ष के छात्र अमन पांडेय 5 अंक प्राप्त कर विजेता व बीएड द्वितीय वर्ष के हीं छात्र सूरज कुमार ने 4 अंक लेकर उपविजेता का खिताब जीते। जबकि महिला वर्ग के तीसरे व अंतिम चक्र के मैच में डीएलएड द्वितीय वर्ष की छात्रा शालू कुमारी ने 3 अंको के साथ विजेता एवं डीएलएड द्वितीय वर्ष की छात्रा अंजली कुमारी 2 अंकों के साथ उपविजेता बनी। जबकि पुरुष वर्ग में तीसरा स्थान डीएलएड द्वितीय वर्ष के छात्र विकास कुमार को एवं महिला वर्ग में तीसरा स्थान बीएड द्वितीय वर्ष की छात्रा कोमल कुमारी को प्राप्त हुआ।
इससे पूर्व शतरंज प्रतियोगिता का विधिवत उदघाटन मुख्य अतिथि बिहार विद्यापीठ सदाकत आश्रम के अध्यक्ष विजय प्रकाश एवं विशिष्ट अतिथि निदेशिका डॉ.मृदुला प्रकाश ने शतरंज खेलकर किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विजय प्रकाश ने कहा कि शतरंज खेल जीवन में मानसिक रूप से एकाग्रता,संयम व बुद्धिमत्ता का खेल है। विद्यालय व महाविद्यालय के पाठ्यक्रम में इसे शामिल करना चाहिए। इससे बच्चे खेल के साथ-साथ अध्यापन कार्य में भी रूचि ले सकेंगे। सम्मानित अतिथि के रूप में भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के संयुक्त सचिव-सह-भारतीय बॉल बैडमिंटन टीम के प्रशिक्षक गौरी शंकर,बिहार विद्यापीठ के संयुक्त सचिव अवधेश के.नारायण,महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ.पूनम वर्मा मौजूद थीं। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापिका (शारीरिक शिक्षा) मिताली मित्रा ने किया। इस अवसर पर क्रीड़ा परिषद की सदस्य व सहायक प्राध्यापिका रिंपल कुमारी, राष्ट्रीय ऑर्बिटर पम्मी रानी, तकनीकी पदाधिकारी अमरजीत कुमार सहित कई खेलप्रेमी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *