अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के कलम जीवियों ने की कलम के देवता की पूजा

पटना:- अखिल भारतीय कायस्थ महासभा दिल्ली पंजीकृत ने वैश्विक महामारी कोरोना को देखते हुये भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा सादगी के साथ मनायी।

चित्रांश परिवार के लोग भगवान चित्रगुप्त पूजा की पूजा धूमधाम के साथ मनाते हैं लेकिन इस बार कोरोना के मद्देनजर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बिहार ने भगवान श्री चित्रगुप्त पूजा सादगी के साथ मनायी। राजधानी पटना के हनुमाननगर के रोड नंबर छह स्थित स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट में कायस्थ महासभा के लोगों ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा की। मौके पर कायस्थों ने चित्रगुप्त महाराज को कलम-दबात एवं पुस्तिका अर्पित की। चित्रांशों ने भगवान चित्रगुप्त को भगवान को फल, मेवा और मिठाई का भोग लगाया और मनोवांच्छित फल और शांति के लिए कामना की। पूजा के बाद अदरक, मधु, दही, घी, नारियल का पानी आदि मिश्रित प्रसाद का भोग का वितरण किया गया।

इस बीच जनता दल यूनाईटेड प्रवक्ता श्री राजीव रंजन प्रसाद ने सभी लोगों को चित्रगुप्त पूजा की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में चित्रगुप्त जी की पूजा का विशेष महत्व है।

भगवान चित्रगुप्त कायस्थों के आराध्य देव हैं। भगवान चित्रगुप्त कलम को देवता माना जाता है। भगवान चित्रगुप्त की पूजा करने से साहस, शौर्य, बल और ज्ञान की प्राप्ति होती है। कायस्थ पूजा के दिन भगवान चित्रगुप्त के साथ ही कलम और बही-खाते की भी पूजा करते हैं क्योंकि ये दोनों ही भगवान चित्रगुप्त को प्रिय हैं। इसके साथ ही अपने आय-व्यय का ब्योरा और घर परिवार के बच्चों के बारे में पूरी जानकारी लिखकर भगवान चित्रगुप्त को अर्पित की जाती है। भगवान चित्रगुप्त कलम के देवता थे। शिक्षा से उनका गहरा लागव था इसलिए उनके दिन
में हर व्यक्ति यह संकल्प लें कि वे अपने कार्य के अलावा एक गरीब बच्चे.को पढाये तब ही उनका जीवन सफल माना जायेगा।

भगवान चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर प्रीतिभोज और भजन संध्या का आयोजन भी किया गया। इस दौरान अचला श्रीवास्तव, संपन्नता वरूण और श्रेया भारती ने अपने मधुर गीतों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर कला संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रेम कुमार, राष्ट्रीय सचिव समन्वयक सौरभ श्रीवास्तव, राष्ट्रीय संगठन मंत्री अनुराग समरूप, कला संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष देव कुमार लाल, मुख्य प्रवक्ता अतुल आनंद, कायस्थ महासभा युवा संभाग के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक शंकर, महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारी अध्यक्ष संपन्नता वरूण, कला संस्कृति प्रकोष्ठ बिहार की उपाध्यक्ष डॉ नम्रता आनंद, पटना जिला अध्यक्ष अचला श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष सुशांत सिन्हा, महासचिव राहुल राज कार्यकारिणी अध्यक्ष हर्ष कुमार सिन्हा, संगठन मंत्री नितेश सिन्हा, सचिव पीयूष वर्मा समेत कई अन्य लोग भी उपस्थित थे।

उक्त आशय की जानकारी अभाकाम के मुख्य प्रवक्ता अतुल आनन्द सन्नू ने दी।

Related posts

Leave a Comment