मां बनने के बाद अनुष्का ने बेटी के साथ शेयर की पहली फोटो, बताया नाम

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली माता-पिता बनने के बाद 21 दिन बाद अनुष्का ने बेटी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया में साझा की है और उसका नाम भी अपने फैंस और फॉलोअर्स को बताया है. सोमवार को अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उन्होंने बेटी को गोद में पकड़ा हुआ है. अनुष्का और विराट मुस्कुराते हुए प्यार से बेटी को देख रहे हैं. इस तस्वीर के साथ लिखे इमोशनल परिचय में अनुष्का ने बेटी के नाम का खुलासा किया विराट-अनुष्का ने अपनी लाड़ली को “वमिका” नाम दिया है.

बताते चलें, वमिका मां दुर्गा का पर्यायवाची है-

इसके साथ अनुष्का ने लिखा- ”हम जीवन में एक-दूसरे के प्यार और आभार जताते हुए एक-साथ रहे हैं, मगर अब यह नन्ही जान वमिका हमारी भावनाओं को अलग ही स्तर पर ले गयी है। आंसू, ख़ुशियां, फ़िक्र, वरदान… सारी भावनाएं कभी-कभी मिनटों के अंतराल में महसूस हो जाती हैं। नींद तो दूर की बात है, लेकिन हमारे दिल प्यार से लबालब हैं। आपकी शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। प्रार्थनाएं और सकारात्मक ऊर्जा। अनुष्का की तस्वीर पर विराट ने कमेंट सेक्शन में लिखा- एक फ्रेम में मेरी पूरी दुनिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *