पटना – धारा 370 के समाप्ति व दरोगा में बंपर बहाली आने के उपलक्ष में अदम्य आदिति गुरुकुल में हुआ सुंदरकांड का पाठ

रामभक्त रहमान के नेतृत्व में आज मंगलवार को धारा 370 के समाप्ति व दरोगा में बंपर बहाली आने के उपलक्ष में पटना के अदम्य आदिति गुरुकुल में सुंदरकांड पाठ हुआ। मिशन 3500 की सफलता के लिए कामना की गई। साथ ही बिहार दरोगा के सफल छात्रों को सम्मानित किया गया।

सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से मानसिक शक्तिया जागृत होती है

यह धार्मिक कट्टरता की बात करने वालो के मुह पर जोरदार तमाचा है। राजधानी पटना के नयाटोला गोपाल मार्किट में चलने वाला वेद और कुरान के ज्ञाता डॉ एम रहमान का अदम्या अदिति गुरुकुल अपने आप मे अनूठा है, जहाँ प्रत्येक मंगलवार को हिन्दू और मुस्लिम छात्र एक साथ सुन्दरकाण्ड का पाठ करते है। यह सिलसिला विगत कई वर्षो से चलता आ रहा है।

भूख, गरीबी और बदहाली की कोई जाती या धर्म नही होता ,सफलता का भी कोई धर्म नही होता

महज ग्यारह रुपये की गुरुदक्षिणा में गरीब छात्रो को सिविल सेवा तक की प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी कराने वाले ऐसे अनूठे गुरुकुल के व्यवस्थापक मुन्ना जी कहते है की भूख, गरीबी और बदहाली की जिस तरह कोई जाती या धर्म नही होता ठीक उसी तरह सफलता का भी कोई धर्म नही होता।

मातृभूमि सबसे बढ़कर है।गुरु रहमान कहते है की सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से मानसिक शक्तिया जागृत होती है। वे खुद वेद, उपनिषद, कुरान के ज्ञाता है। किसी भी धर्म में मानवता से बढ़कर किसी को भी नही माना गया है।

वे कहते है कि भगवान राम हरेक भारतीय के लिए मर्यादा पुरुसोत्तम है। राम हर भारतीय के आदर्श है। मंगलवार को सुन्दरकाण्ड पाठ में गुरुकुल में मो. शाहनवाज, रफीक शाहिन, कुणाल, मुन्ना जी, धर्मेंद्र राज, निशु गुप्ता, राजकुमार सिंह, शशी कुमार सिंह, सुबोध कुमार मिश्रा समेत सैकड़ो छात्र-छात्रा उपस्थित थे।

                                                                                                          विज्ञापन 

Related posts

Leave a Comment