अदरक, काला तिल, या काली उड़द खा कर यात्रा करें, पढ़ें 27 मार्च शनिवार का पञ्चाङ्ग

।।आप सभी का मंगल हो।।
आज दिनाँक 27/03/2021 दिन शनिवार का पञ्चाङ्ग
विक्रम संवत:-2077(प्रमादी नाम)
शक संवत:-1942(शर्वरी नाम)
सूर्य:-उत्तरायण
सूर्योदय:-प्रातः05:54
सूर्यास्त:-शायं 06:06
ऋतु:-बसंत
माह:-फाल्गुन
पक्ष:-शुक्ल
तिथि:-चतुर्दशी
नक्षत्र:-पूर्वाफाल्गुनी
योग:-गण्ड
करण:-गर
शुभमुहूर्त:-प्रातः07:30 से 09:02 तक
राहूकाल:-प्रातः09:00 से 10:30 तक
दिशाशूल:-पूर्व
शुभदिशा:-पश्चिम
दिशाशूल परिहार:-आज आप अदरक, काला तिल, या काली उड़द खा कर यात्रा करें आपका मंगल होगा।

।।आज का राशिफल।।

मेष:-
आज आपको शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। परिश्रम का पूरा परिणाम मिलेगा। अच्छी व सुखद स्थितियाँ निर्मित होंगी। विरोधी आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। व्यावसायिक सफलता से मनोबल बढ़ेगा। पुराने संगी-साथियों से मुलाकात होगी।
राशिरत्न:-मूँगा

वृष:-
आज लगभग हरक्षेत्र के प्रयास सफल रहेंगे। प्रशंसा प्राप्त होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। लाभ होगा। व्यवसाय अच्छा चलेगा। कार्य क्षेत्र में नई योजनाओं से लाभ होगा। लगन, मेहनत का उचित फल मिल सकेगा। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। विवाद सुलझेंगे।
राशिरत्न:-हीरा,या ओपल

मिथुन:-
आज आपको शैक्षिक कार्यों में बहुत सहूलियत मिल सकेगी। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। सोचे कामों में मनचाही सफलता मिलेगी। व्यापारिक निर्णय समय पर लेना होंगे। पुरानी बीमारी उभर सकती है। चोट व रोग से बाधा संभव है। बेचैनी रहेगी। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क:-
शारीरिक कष्‍ट से निजाद मिल सकेगा। भागदौड़ रहेगी। घर-परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। कार्यकुशलता सहयोग से लाभान्वित होंगे। काम में मन लगेगा। स्वयं का सोच अनुकूल रहेगा। रिश्तेदारों से संबंधों की मर्यादा बनाए रखें।
राशिरत्न:-मोती

सिंह:-
आज संभव है पुराना रोग उभर सकता है। भागदौड़ रहेगी। दु:खद समाचार मिल सकता है। धैर्य रखें। संभवना बनी रहेगी। खुद के प्रयत्नों से ही जनप्रियता एवं सम्मान मिलेगा। रोजगार के क्षेत्र में संभावनाएँ बढ़ेंगी। स्थायी संपत्ति संबंधी खटपट हो सकती है।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:-
आज घर मे उत्साह व उमंग का महौल रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। नए कार्यों, योजनाओं की चर्चा होगी। लाभदायी समाचार आएँगे। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। साहस, पराक्रम बढ़ेगा। विश्वासप्रद माहौल रहेगा।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला:-
आज वर्चस्व जनित विवाद से क्लेश से बचें। शारीरिक कष्ट संभव है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। आपसी मतभेद, मनमुटाव में कमी आएगी। किसी से मदद की उम्मीद नहीं रहेगी। आर्थिक समस्या का धीरे-धीरे समाधान होगा। व्यसन से बचें। व्यापार, रोजगार मध्यम रहेगा।
राशिरत्न:-हीरा,या ओपल

वृश्चिक:-
आज व्यापार में सामान्य लाभ मिल सकेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। चिंता रहेगी। नौकरी उत्तम रहेगी।नवीन मुलाकातों से लाभ होगा। आमदनी बढ़ेगी। रुका धन मिलने से निवेश में वृद्धि होने के योग हैं। उदर संबंधी विकार हो सकते हैं।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु:-
आज व्यवसायिक नूतन योजना बन सकेगी, नए अनुबंध होंगे। किसी मामले में कटु अनुभव मिल सकते हैं। सरकारी, कानूनी विवाद सुलझेंगे। जोखिम के कार्य , व अतिरिक्त लोभ से बचें। नया काम, व्यवसाय आदि की बात बनेगी। घर-बाहर तनाव दूर होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। यात्रा में जल्दबाजी न करें।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:-
आज धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। कानूनी बाधा दूर होकर लाभ होगा। पूँजी निवेश बढ़ेगा। पहले किए गए कार्यों का लाभदायी फल आज मिल सकेगा। संतान के कामों से खुशी होगी। व्यापार-व्यवसाय में तरक्की होगी।
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ:-
आज आपको रोजगार मिल सकेगा। अप्रत्याशित लाभ संभव है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। विवाद न करें। नौकरी करने वालों को ऐच्छिक स्थानांतरण एवं पदोन्नति मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।
राशिरत्न:-नीलम

मीन:-
आज आपका व्यापार उत्तम और लाभदायक रहेगा।पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। परिवार की स्थिति अच्छी रहेगी। रचनात्मक काम करेंगे। कर्मचारियों पर निगाह रखें। परिवार की समस्या का उचित समाधान होगा।यात्रा लाभ दायक रहेगी।
राशिरत्न:-पुखराज

।।वास्तु टिप।।
घड़ी पूर्व अथवा पश्चिम की दीवार पर लगा सकते है उत्तर दीवाल भी श्रेष्ठ होती है।

।।इति शुभम्।।

आचार्य स्वामी विवेकानन्द जी
ज्योतिर्विद, वास्तुविद, सङ्गीत मय श्रीरामकथा व श्रीमद्भागवत कथा व्यास श्रीधाम श्री अयोध्या जी
संपर्क सूत्र:-9044741252

Related posts

Leave a Comment