अबतक की सबसे खतरनाक एक्शन थ्रिलर फिल्म”नरसिम्हा”का ट्रेलर हुआ रिलीज

भोजपुरी फिल्मो के भोजपुरिया बाहुवली सुपर स्टार अभिनेता प्रिस सिंह राजपूत के शानदार अभिनय से सजी खतरनाक एक्शन थ्रिलर फिल्म “नरसिम्हा” का ट्रेलर आज सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर डी आर जे रिकॉर्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है।फ़िल्म ट्रेलर रिलीज होते महज एक घण्टे में ही दो लाख से ज्यादा व्यूज पार कर गया है।ट्रेलर का रिस्पॉस दर्शको द्वारा खूब मिल रहा है।

फ़िल्म के ट्रेलर की शुरुआत प्रिंस सिंह राजपूत के खतरनाक एक्शन जिसमे उनके पूरी शरीर लहू लुहान और जंजीर बंधा हुआ है। यह दृश्य देख कर देखने वाले दर्शको का रूह काँपने लगा। दर्शक इस बात का अंदाजा लगा रहा है इस तरह का जीवदंत एक्शन भोजपुरी फिल्मों के पहली पर दिखाया गया है, जो किसी बॉलीवुड के फिल्मो से कम नही है।एम ए खान व रमेश यादव द्वारा निर्माण की गई फ़िल्म के निर्देशक सुजीत कुमार सिंह है।वीरू ठाकुर के शानदार लेखनी से बनी फिल्म के डायलॉग” नरसिम्हा भारत माता का बेटा है जो उससे टकराया है वो मौत के गोद मे लेता है “यह दर्शको को बेहद पसंद आ रही है।
फ़िल्म एनालिसिस ने फ़िल्म को लेके विभिन्न विभिन प्रकार के टिप्पणीया कर रहे है। उनका दावा यह है यह फ़िल्म वर्ष की सबसे एक्शन स्टंट वाली फिल्म होगी ,जो भोजपुरी फिल्मों के बनाने का थीम को बदल सकती है। बरहाल फ़िल्म को लेकर अभिनेता प्रिंस सिंह राजपूत का मानना है यह फ़िल्म यह एक कर्सियल बेस्ड फ़िल्म है जिसमे खासे एक्शन ,इमोशन और कॉमेडी का संगम है जो भोजपुरिया ऑडियंस को खूब पसंद आयेगी।

फ़िल्म में प्रिंस सिंह राजपूत की जोड़ी अभिनेत्री रूपा सिंह के साथ बनाई गई है। बाकी के कलाकारों में अर्सिया सिंह,अमित शुक्ला, जय सिंह, अनूप लोटा, संजीव मिश्रा और सुशील सिंह है।लोयेलटेक फ़िल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फ़िल्म के संगीतकार ओम झा, गीत सुमित चंद्रवंशी, यादव राज,प्रकाश बारूद, एक्शन प्रदीप खड़का, मार्केटिंग हेड विजय यादव व प्रचारक सोनू निगम है।

गौरतलब हो कि फ़िल्म के स्पेशल सॉंग पे भोजपुरी की लूलिया गर्ल यानी निधि झा थिरकते दिखेंगी।बरहाल फ़िल्म के ट्रेलर की होने पर टीम के सभी लोग काफी एक्साइटेड नज़र आ रहे है।

Related posts

Leave a Comment