एक छात्र की दर्दनाक सड़क हादसे में मौके पर ही मौत

मुज्जफरपुर: इंटर की परीक्षा देने जा रहे एक छात्र की दर्दनाक सड़क हादसे में मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरा छात्र गंभीर रुप से घायल हो गया. हादसा मुजफ्फरपुर के सकरा थाना इलाके के विशनपुर बखरी का है, जहां इंटर की परीक्षा देने जा रहे छात्र की मौत होने की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया है. मृतक छात्र की पहचान पूसा के मोहम्मदा के रहने वाले अविनाश के रुप में की गई है.

बताया जा रहा है कि अविनाश और नीरज एक साथ परीक्षा देने जा रहे थे, इसी दौरान दोनों अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गए और मौके पर ही अविनाश की मौत हो गई, वहीं नीरज गंभीर रुप से घायल हो गया. हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने घायल नीरज को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *