श्रावण महोत्सव के कार्यक्रम में महिलाओं ने मचाया धमाल, जीकेसी पटना जिला की महिला शाखा द्वारा आयोजित हुआ कार्यक्रम

ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस की पटना जिला महिला शाखा द्वारा श्रावणी महोत्सव का आयोजन केंद्रीय कार्यालय, नागेश्वर कॉलोनी, पटना में किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन संगठन की सदस्य शिवानी गौड़ की प्रेरणा से नन्दा कुमारी, रचना सिन्हा, अराधना कुमारी, निशा पराशर, वन्दना सिन्हा के सामूहिक प्रयास से किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत भगवान श्री चित्रगुप्त की आरती पूजन एवं माल्यार्पण तथा गणेश वन्दना से किया गया।
कार्यक्रम की शुरूआत में ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने महिला प्रकोष्ठ बिहार की अघ्यक्ष नन्दा कुमारी एवं उनकी पूरी टीम के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि इनके अथक प्रयास से ही सौ से अधिक चित्रांश परिवार की महिलाएं इस कार्यक्रम में हिस्सा ले रही हैं। उन्होने कहा कि श्रावणी महोत्सव की महिमा अपरंपार है, पौराणिक दृष्टिकोण से भी यह आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि भगवान शिव को भी सावन माह अत्यन्त प्रिय है।

ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस की प्रबंध न्यासी रागिणी रंजन इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए महिलाओं को काफी प्रोत्साहित एवं मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मारकंडु ऋषि के पुत्र मार्कण्डेय ने लंबी आयु के लिए सावन माह में घोर तप कर शिव की कृपा प्राप्त की थी, जिससे मिली मंत्र शक्तियों के सामने यमराज भी नतमस्तक हो गये। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की कृपा से हीं ग्लोबल कायस्थ संगठन की महिला प्रदेश अघ्यक्षा नन्दा कुमारी की अगुवाई में परिवार को सौ से अधिक महिलाओं का साथ मिला पाया है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रभारी बिहार दीपक कुमार अभिषेक ने समाज की महिलाओं को श्रावणी महोत्सव के सफल आयोजन के लिये शुभकामनाएं दी एवं ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद एवं प्रबंध न्यासी रागिणी रंजन से अनुरोध किया कि इस संगठन को आगे बढ़ाने में नई पीढ़ी के कायस्थ समाज कोे भी कमान सौंपा जाय। उन्होंने यह भी अनुरोध किया कि परिवार को तोड़ने वाली शक्तियों को दरकिनार कर एकजुट होकर समाज के लिये कार्य किया जाय।

आज के इस कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि संगीता प्रसाद, सदस्य, ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस, पटना जिला का जन्मदिन सभी उपस्थित सदस्यों ने उनके स्वनिर्मित केक कटवाकर मनाया गया एवं उनके दीर्घायु होने की कामना की गयी। इस अवसर पर उन्होंने एक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण महाराजगंज से आई शिवानी गौड, गोपालगंज से सम्मिलित हैप्पी श्रीवास्तव के गायन एवं नृत्य के साथ अराधना कुमारी, संगीता सिन्हा, आभा सिन्हा, रचना सिन्हा, आरती वर्मा, रश्मि सिन्हा, ज्योति दास, वसुधा जी, अदिती, मोना, तुलिका श्रीवास्तव एवं सभी महिलाओं का सामूहिक नृत्य का कार्यक्रम रहा। इन सभी ने अपने नृत्य से उपस्थित सुधि श्रोताओं को भाव-विभोर कर वाहवाही लूटी।

अपनी खूबसूरत गायन से सम्मोहित करने का कार्य भवानी शारदे, निशा पराशर, शोभा, सागरिका, रूचि, वन्दना सिन्हा, रश्मि सिन्हा, दीपिका, शालिनी, खुशबू, श्वेता, अंजलि सिन्हा, संजू श्री, ओम शान्ति, श्रेया एवं अन्य महिला सदस्यों ने किया। इस कार्यक्रम में कायस्थ कूल की पदमश्री विन्ध्यवासिनी देवी की बहु रीना सिन्हा के लोकगीत का गायन भी रहा। कायस्थ परिवार की सभी महिलाओं ने एक से बढ़कर एक गीत गाकर इस श्रावणी महोत्सव में सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्थिति ये हो गयी कि पांच घंटे लगातार कार्यक्रम चलने के बाद भी कोई कार्यक्रम छोड़कर जाने को तैयार नहीं थे।
श्रावणी महोत्सव में एक नई रूपरेखा डालते हुए रश्मि सिन्हा द्वारा शानदार कौमिक एक्ट का प्रदर्शन किया गया। नूतन सिन्हा जी ने सुन्दर कविता से सभी की वाहवाही लूटी।

इस अवसर पर ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस की राष्ट्रीय सचिव सुबाला वर्मा, संजय सिन्हा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, चेपॉफ के अध्यक्ष अनुराग श्रीवास्तव, अनुराग समरूप, घनश्याम श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव, नवीन श्रीवास्तव, संदीप स्नेह एवं अन्य उपस्थित थे।

समारोह की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रश्मि सिन्हा, मंच संचालन शिवानी गौड़ ने किया। नंदा कुमारी, प्रदेश महिला अध्यक्ष, ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस, बिहार ने राजेश कुमार ‘संजू’, राष्ट्रीय सचिव, ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस, सुशील श्रीवास्तव, अघ्यक्ष, धनंजय प्रसाद, महासचिव, पटना जिला ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस, निलेश रंजन, वरिष्ठ उपाघ्यक्ष, संजय सिन्हा, महासचिव, पटना जिला युवा संभाग के पियूष श्रीवास्तव, सुशान्त सिन्हा के सहयोग, सभी अतिथियों एवं महोत्सव में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाली महिलाओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापन करते हुए आभार प्रकट किया गया।

Related posts

Leave a Comment