‘लव गैंग’ पुलिस के हत्थे चढ़ा

01_10_2012-hathkadi30

पटना : गर्लफ्रेंड की मांग पूरी करने के लिए लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले ‘लव गैंग’ का सरगना संतोष कुमार गुरुवार देर रात जक्कनपुर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। तीन दिन पहले गिरोह के सदस्य विकास कुमार और सोनू कुमार व चोरी का माल खरीदने वाले स्वर्ण व्यवसायी सूरज कुमार खत्री को गिरफ्तार किया गया था। संतोष की निशानदेही पर पुलिस ने लाखों रुपये के जेवरात व कीमती सामान बरामद किया है। गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।
हाल में लव गैंग के सदस्यों को पकडऩे के बाद सदर डीएसपी रामाकांत प्रसाद के नेतृत्व में थानाध्यक्ष अर्जुन लाल व अन्य की टीम सरगना संतोष कुमार की टोह लगा रही थी। टीम को जानकारी मिली कि संतोष खाजेकला थाना क्षेत्र के मछरहट्टा स्थित घर आया हुआ है। पुलिस ने वहां धावा बोलकर संतोष को पकड़ लिया। तलाशी के क्रम में घर से सात मोबाइल, चार घड़ी, दस कीमती साड़ी, सोने के दो कंगन, सोने की चेन व सोने का टाप्स बरामद हुआ। इसके अलावा एक बाइक मिली, जो उसने चोरी के पैसों से खरीदी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *