अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सीएम नीतीश ने दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश एवं देश की महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनायें दी है। मुख्यमंत्री ने महिलाओं के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुये कहा है कि महिलायें समाज का अभिन्न हिस्सा हैं, वे अपनी प्रतिभा के बलबूते विभिन्न क्षेत्रों में अलग पहचान बना रही हैं। किसी भी राज्य या फिर देश के विकास में महिलाओं का योगदान आवश्यक है। राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण एवं उन तक विकास का लाभ पहुॅचाने हेतु प्रयासरत हैं। महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के साथ उन्हें एक सुरक्षित और बेहतर माहौल देकर ही विकास को सही मायने में परिभाषित किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *