कॉंट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत एक बार फिर से विवादों

बॉलीवुड की कॉंट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत एक बार फिर से विवादों में घिरी हैं। इस बार वो खुद इस विवाद में शामिल नहीं हैं बल्कि उनकी दोस्त द्वारा एक पार्टी में फिल्म के Rakhisawantनिर्देशक को थप्पड़ मारा गया है। जिसके चलते राखी भी सुर्खियों का हिस्सा बनी हैं। ये वाक्या हुआ फिल्म मुंबई कैन डांस साला फिल्म के म्यूसिक लॉंच के दौरान। राखी सावंत की दोस्त इस ईवेंट में मौजूद थीं। ईवेंट के दौरान अचानक ही वो स्टेज पर गयीं और उन्होंने फिल्म के निर्देशक सचींद्र शर्मा को कसकर तमाचा जड़ दिया। राखी सावंत अपनी दोस्त को रोकती रहीं लेकिन उनकी दोस्त नहीं रुकीं। इसके बाद बात इतनी बढ़ गयी कि राखी और उनकी दोस्त दोनों मुंबई के सांतक्रूज पुलिसस्टेशन पहुंची। जहां पर उन्होंने निर्देशक के खिलाफ कास्टिंग काउच का आरोप लगाया। राखी की दोस्त ने बताया कि मुंबई कैन डांस साला फिल्म के लिए उन्हें कास्ट किया गया था। निर्देशक सचींद्र ने राखी की दोस्त से कई उल्टे सीधे काम करने को कहा और कहा कि वो ये सब करेंगी तो उन्हें फिल्म में रोल मिलेगा। लेकिन उन्होंने ये सब करने से मना कर दिया और उन्हें फिल्म नहीं मिली। राखी भी अपनी दोस्त का साथ देने के लिए आगे आईं और उन्होंने सचींद्र के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई। वैसे राखी अक्सर ही इस तरह के विवादों का हिस्सा रही हैं। उनके लिए ये कोई नयी बात नहीं है। देखना ये है कि आगे पुलिस इस केस में क्या कदम उठाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *