मुंबई:- बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस श्रीदेवी का बीते दिन निधन हो गया। श्रीदेवी के निधन से सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया सदमे में है। यही कारण रहा कि ऑस्कर 2018 में दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी और शशि कपूर को श्रद्धांजलि दी गई।
एंटरटेनमेंट फील्ड का सबसे फेमस अवार्ड ऑस्कर 2018 का आगाज हो चूका है। दुनियाभर में ऑस्कर के नाम से मशहुर एकेडमी अवार्ड्स का ये 90वां समारोह है। लेकिन इसी ऑस्कर के मंच समारोह के बीच भारतीय सिनेमा को हाल ही में अलविदा कह चूकी दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी और शशि कपूर को श्रद्धांजलि दी गई और इन्हे याद किया गया।
बता दे कि 16 मई 1939 को पहला ऑस्कर अवार्ड दिया गया था। ये वो दौर था जब सिनेमा ने बोलना सिखा था। पहली बार इस समारोह में सिर्फ 270 लोग ही शामिल हुए थे। लेकिन आज अवार्ड कि दुनिया में ऑस्कर सबसे फेसम अवार्ड है और इसी अवार्ड समारोह में श्रद्धांजलि दी गई श्रीदेवी औऱ शशि कपूर को।
श्रीदेवी का दुर्घटना वर्ष दुबई में निधन हो गया। वो यहां एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंची हुई थी। श्रीदेवी वहां अपनी बेटी जाह्नवी के लिए शॉपिंग करने के लिए रुक गई थी। श्रीदेवी जब अपने कमरे में मौजूद बाथरुम में गई, तो वहीं पर बाथटप में डूबने से उनकी मौत हो गई। श्रीदेवी ने अपने 54 साल की उम्र में 50 साल बॉलीवुड को दिए, उन्होंने 4 साल की उम्र में ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था।