अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के कार्यकाल सत्र 2018-2021 के लिए सम्पन्न हुए चुनाव में पूर्व केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार सुबोधकांत सहाय को कायस्थ महासभा का निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद पुनः राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किये गये। विश्व विमोहन कुलश्रेष्ठ पुनः महामंत्री तथा डॉ मुकेश श्रीवास्तव को वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पर निर्वाचित हुए। पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के कार्यकाल सत्र 2018-2021 के लिए राष्ट्रीय कार्यसमिति /प्रबंध समिति का चुनाव आगरा के होटल भावना क्लार्क इन में सम्पन्न हुआ।जिसमें सम्पूर्ण भारत के 20 प्रान्तों से आये हुए साधारण सभा के सदस्यों ने प्रतिभाग किया।सम्पूर्ण कार्यवाही तीन सदस्यीय चुनाव समिति जिसमें डॉ० डी०एल०श्रीवास्तव ,मुकुल श्रीवास्तव एवं संजीव श्रीवास्तव सम्मिलित थे,की देखरेख एवं निर्देश में सम्पन्न हुआ। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष,राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष सहित सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव सम्पन्न हुआ। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुबोध कांत सहाय ने कहा कि कायस्थ समाज का सबसे अधिक पुराना और बड़ा संगठन जिसकी नींव वर्ष 1887 में पड़ी थी और जिसको देश के कई महान राजाओं,विद्वानों सेवा निवृत्त न्यायाधीशों एवं सामाजिक आंदोलनों से जुड़े नेताओं ने नेतृत्व प्रदान किया।श्री सहाय ने कहा कि मैं चाहता हूँ कि न केवल सम्पूर्ण भारत अपितु विश्व के तमाम देशों में कायस्थ समाज के लोग इस महासभा के साथ जुड़ें। जदयू प्रवक्ता एवं नवनिर्वाचित कार्यवाहक अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि यह सौभाग्य है कि वर्ष 1925 के बाद भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद जी ने जब महासभा की अध्यक्षता की थी उसके बाद उन्हीं के आदर्श एवं सिद्धांतों का अनुसरण करने वाले सुबोध कांत सहाय जी महासभा को 82 वें निर्विरोध निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में महासभा को मिले हैं। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा,बिहार प्रदेश के समस्त पदाधिकारियों,सदस्यों एवं प्रकोष्ठ के सदस्यों ने सहाय, राजीव रंजन प्रसाद, कुलश्रेष्ठ एवं डॉ मुकेश समेत सभी निर्वाचित सदस्यों को बधाई एवं शुभकामना दी है। बधाई देने वालों में प्रदेश के अध्यक्ष जे के दत्ता,कार्यकारी अध्यक्ष दीपक अभिषेक,महासचिव विनय कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता अतुल आनन्द सन्नु, कोषाध्यक्ष सुनिल कुमार सिन्हा, राजेश कुमार डब्लू, युवा अध्यक्ष राजेश सिन्हा संजू, युवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश राज गुल्लु, कुमार आर्यन, सौरभ जयपुरियार, साकेत सिन्हा,सुजीत कुमार,शशांक शेखर सिन्हा,अधिवक्ता संजय सिन्हा,अनुप कुमार,मनीष वर्मा, आशुतोष कुमार, विवेक श्रीवास्तव, अपर्णा भारती, रागिनी रंजन संजय सिन्हा, आशुतोष श्रीवास्तव , राकेश मणि, धर्मेन्द्र मुन्ना, मनोज कुमार सिन्हा , चंद्रनयन सिन्हा , सरोज कुमार सिन्हा, राजीव रंजन , अमरदीप फूलन , मधुप मणि “पिक्कू”, के अलावा अखिलेश सिंह धमार, सबीहउद्दीन अहमद सिफु, नागेंद्र कुमार, वरूण कुमार इत्यादि प्रमुख थे।
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय कायस्थ महासभा के निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए
