पुदीना बढ़ाता है चेहरे की खूबसूरती , कफ में भी मिलता है आराम…

स्वास्थ्य के लिए पुदीना बहुत गुणकारी होता हैं। पुदीने का सेवन करने से आप कई प्रकार के रोगों से दूर रह सकते है। इस में कई औषधीय गुण होते हैं और यह विटामिन A से भरपूर होता है।पुदीना न केवल हमारे शरीर को निरोग रखता है बल्कि चेहरे की खूबसूरती को भी बढ़ाने में मदद करता है। इसका पौधा आप घर में लगा सकती हैं।

  • पुदीने के रस के सेवन से सर्दी तथा कफ में आराम मिलता है।
  • पुदीने तथा तुलसी की पत्तियों को मिलाकर काढा बनाएं। इस काढे को बुखार में पीने से बुखार जल्दी ही उतर जाता है।
  • दाद-खाज और खुजली होने पर पुदीने की पत्तियों का पीस कर लेप लगाएं। आराम मिलेगा।
  • इसकी पत्तियों को पीसकर लेप माथे पर लगाने से सिर दर्द में आराम मिलता है।
  • पुदीना,तुलसी,अदरक तथा काली मिर्च को मिलाकर काढ़ा बना लीजिए। जब पेट में गैस की शिकायत हो तो लगातार इसका सेवन करने से गैस की समस्या जड़ से ही खत्म हो जाती है।
  • पुदीने की पत्तियों के चूर्ण को मिश्री के साथ मिलाकर सेवन करने से पेट दर्द में आराम आ जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *