कांगो में अंतर-जातीय संघर्ष में 22 लोगों की मौत

The dead man's body. Focus on hand

मध्य अफ्रीकी देश कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के पूर्वी क्षेत्र में पिछले दो दिनों के दौरान हुए अंतर-जातीय संघर्ष में 15 नागरिकों समेत कम से कम 22 लोगों की मौत हो गयी। स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी होप सबिनी ने आज इस बात की जानकारी दी। सबिनी ने रायटर को बताया कि हुटू-वर्चस्व वाले न्यातुरा गुट के लड़ाकों ने रविवार को कलूसी गांव में नांदे-प्रभुत्व वाले माई माई मजेंबे नामक एक अन्य गुट पर हमला कर दिया। इसके बाद इसी प्रकार का संघर्ष बवालांडा में भी हुआ। सबिनी के मुताबिक इस अंतर-जातीय संघर्ष में कलूसी गांव में 11 नागरिकों की मौत हो गयी जबकि बवालांडा में चार नागरिक और सात विद्रोही मारे गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *