हिंदी फिल्मों की जानी मानी अभिनेत्री श्रीदेवी की बीती रात दुबई में निधन हो गयी. बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने के कारण उनका निधन हुआ. श्रीदेवी के निधन की सूचना मिलते ही पूरा बॉलीवुड और उनके फैंस शोक में डूब गए. श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु में हुआ था. उन्होंने बतौर बाल कलाकर अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. उसके बाद उन्होंने भारत की पहली महिला सुपरस्टार का सफर तय किया. श्रीदेवी का बॉलीवुड में प्रवेश 1978 के फिल्म सोलहवां सावन से हुआ था, लेकिन उन्होंने वर्ष 1983 की फिल्म हिम्मतवाला से खूब सुर्खियां बटोरीं. श्रीदेवी की सदमा, नागिन,निगाहें, मिस्टर इन्डिया, चालबाज़, लम्हे, खुदा गावाह और जुदाई फ़िल्में हैं. श्रीदेवी को अब तक पांच फिल्मफेयर अवार्ड मिल चुका है. श्रीदेवी ने फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर से शादी की थी. श्रीदेवी और बोनी कपूर की दो बेटियां हैं. जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर. श्रीदेवी के निधन पर बॉलीवुड के सितारों ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर दुःख व्यक्त किया।
54 की उम्र में श्रीदेवी ने दुनिया को कहा अलविदा
