पटना, 23 नवंबर। सुशासन दिवस की पूर्व संध्या पर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय महासचिव राजीव रंजन प्रसाद ने दीपोत्सव मनाया।
इस अवसर पर राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है। उनके दो दशक के कार्यकाल में राज्य ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, महिला सशक्तिकरण और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। दीपोत्सव के माध्यम से उनके नेतृत्व, विकास की यात्रा और बिहार के उज्ज्वल भविष्य के प्रति सम्मान व्यक्त किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि दीप जलाना केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि आशा, सकारात्मकता और विकास के संकल्प का प्रतीक है। बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयास और जनभागीदारी जरूरी है।
इस अवसर पर राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि 24 नवम्बर 2005 में नीतीश कुमार ने पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। यह दिन बिहार के इतिहास में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। उनके नेतृत्व में राज्य में सुशासन, विकास और सामाजिक बदलाव की नई शुरुआत हुई। इसी ऐतिहासिक अवसर की स्मृति में सुशासन दिवस मनाया जारहा है।उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के दो दशक के कार्यकाल में बिहार ने सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। दीपोत्सव के माध्यम से उनके नेतृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ बिहार की विकास यात्रा और उज्ज्वल भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई जा रही है।
इस अवसर पर ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) के पदाधिकारी दीपक कुमार अभिषेक, प्रेम कुमार, मुकेश महान और मधुकर वर्मा, प्रसून श्रीवास्तव उपस्थित थे। गौरतलब है कि जदयू देश भी में 24 नवम्बर को स्थापना दिवस मना रही है। और इसकी पूर्व संध्या पर पार्टी ने जगह जगह दिपोत्सव का आयोजन किया नेताओं ने अपने अपने घर पर ही दीप जलाई।
सुशासन दिवस की पूर्व संध्या पर जदयू के राष्ट्रीय महासचिव राजीव रंजन प्रसाद ने मनाया दीपोत्सव
