किसना ने हाजीपुर में अपने नए एक्सक्लूसिव शोरूम का किया शुभारंभ

हाजीपुर : किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने हाजीपुर में अपने 21वें एक्सक्लूसिव शोरूम का भव्य शुभारंभ किया। यह शोरूम सुभाष चौक स्थित लक्ष्मी गैलेरिया में खोला गया है। शोरूम का उद्घाटन  हरि कृष्णा ग्रुप के संस्थापक  घनश्याम ढोलकिया एवं किसना के सीईओ श्री पराग शाह ने किया। इस नए शोरूम के शुभारंभ के साथ किसना ने बिहार में अपने रिटेल विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

शोरूम के भव्य उद्घाटन के अवसर पर ग्राहकों के लिए कई आकर्षक ऑफर पेश किए गए हैं। इनमें डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी की मेकिंग चार्ज पर 100 प्रतिशत तक की छूट तथा केवल 25 प्रतिशत अग्रिम भुगतान पर सोने की दरों के दोगुने मूल्य संरक्षण का लाभ शामिल है। ग्राहक पुराने सोने के बदले डायमंड ज्वेलरी खरीदने पर उसके मूल्य का 105 प्रतिशत तक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, डायमंड ज्वेलरी पर मेकिंग चार्ज सहित 90 प्रतिशत बायबैक और 95 प्रतिशत एक्सचेंज की सुविधा भी दी जा रही है। ग्राहक ग्रैंड लकी ड्रॉ में भाग लेकर कार या स्कूटर जीतने का अवसर भी प्राप्त कर सकते हैं।

हरि कृष्णा ग्रुप के संस्थापक  घनश्याम ढोलकिया ने कहा कि बिहार किसना के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है और राज्य में अपनी उपस्थिति का विस्तार करने की अपार संभावनाएं हैं। हाजीपुर में एक्सक्लूसिव शोरूम का शुभारंभ राज्य में हमारे विस्तार की यात्रा का एक और महत्वपूर्ण कदम है। हमारा लक्ष्य हर उत्सव और हर परिवार का हिस्सा बनना है। हम हर घर किसना के अपने विजन को साकार करने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहे हैं।

किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के सीईओ पराग शाह ने कहा कि हाजीपुर में किसना की बढ़ती उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण कड़ी है। त्योहारों के मौसम और दिवाली के दौरान आभूषणों की खरीदारी में तेजी को देखते हुए हमारा उद्देश्य ग्राहकों को हीरे और सोने के आभूषणों की विविध रेंज के साथ प्रीमियम शॉपिंग अनुभव प्रदान करना है। आकर्षक त्योहारी ऑफर और विशेष रूप से तैयार किए गए कलेक्शन के माध्यम से हम हाजीपुर के परिवारों के उत्सवों और जीवन के खास पलों को और भी यादगार बनाना चाहते हैं।

किसना के एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट पार्टनर श्री गगन कुमार ने कहा कि हाजीपुर में किसना की विश्वसनीयता और उत्कृष्ट कारीगरी की विरासत को लाना हमारे लिए गर्व का क्षण है। दिवाली और आगामी उत्सवों की तैयारियों के बीच हमारा एक्सक्लूसिव शोरूम ग्राहकों को त्योहारों पर उपहार देने और जीवन के खास अवसरों के लिए हीरे तथा सोने के आभूषणों की विविध रेंज उपलब्ध कराएगा। हमें उम्मीद है कि हम ग्राहकों के साथ लंबे समय तक भरोसेमंद संबंध स्थापित करेंगे और उनके जीवन के सबसे खुशनुमा अवसरों का हिस्सा बनेंगे।

समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की प्रतिबद्धता के तहत किसना ने शोरूम के शुभारंभ के अवसर पर जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन वितरण अभियान भी चलाया। इसके साथ ही स्वच्छ भारत अभियान के समर्थन में स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण कार्यक्रम और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इन पहलों के माध्यम से कंपनी ने सामुदायिक कल्याण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

Leave a Reply