23 अक्टूबर को एडवाइज भोजपुरी सिनेमा पर होगा अंजना सिंह की निशांत उज्जवल कृत ‘पतोहिया हंटर वाली’ का डिजिटल प्रीमियर

भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अंजना सिंह की निशांत उज्जवल कृत फिल्म ‘पतोहिया हंटर वाली’ का डिजिटल प्रीमियर 23 अक्टूबर को एडवाइज भोजपुरी सिनेमा के आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर होगा। रेणु विजय फिल्मस एन्टरटेनमेंट प्रस्तुत इस फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्सुकता है। वे अब इस फिल्म को कल डिजिटल प्रीमियर के जरिए अपने परिजनों के साथ देख सकेंगे। इस फिल्म में अंजना सिंह के प्रशंसकों को उन्हें एक अलग अंदाज में देखने का मौका मिलेगा।

इसको लेकर अंजना सिंह ने कहा, “मेरी फिल्म ‘पतोहिया हंटर वाली’ का डिजिटल प्रीमियर 23 अक्टूबर को एडवाइज भोजपुरी सिनेमा के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर होने जा रहा है। यह फिल्म मनोरंजन के साथ-साथ दहेज जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ आवाज उठाने और अपने सम्मान के लिए खड़े होने का संदेश देती है। मुझे उम्मीद है कि आप सभी इस फिल्म को अपना भरपूर प्यार और आशीर्वाद देंगे। आप फिल्म जरूर देखिएगा, अपने परिवार और दोस्तों के साथ साझा कीजिएगा और अपनी प्रतिक्रिया भी बताइएगा। आपके प्यार और समर्थन से ही हमें बेहतर फिल्में बनाने की प्रेरणा मिलती है। 23 अक्टूबर को देखना मत भूलिएगा ‘पतोहिया हंटर वाली’, सिर्फ एडवाइज भोजपुरी सिनेमा पर।“

आपको बता दें कि फिल्म ‘पतोहिया हंटर वाली’ दहेज जैसी सामाजिक बुराई पर केंद्रित है। शादी के बाद दहेज को लेकर विवाद होने पर बहू अपने ससुराल में अन्याय और अनुचित मांगों के खिलाफ आवाज उठाती है। फिल्म की कहानी सामाजिक मुद्दे को मनोरंजन के साथ पेश करने का प्रयास करती है। अंजना सिंह का अंदाज फिल्म के प्रमुख आकर्षणों में शामिल रहने की उम्मीद है।

फिल्म के निर्माता निशांत उज्ज्वल ने बताया कि ‘पतोहिया हंटर वाली’ दर्शकों के लिए मनोरंजन के साथ-साथ एक मजबूत सामाजिक संदेश लेकर आ रही है। फिल्म की कहानी में पारिवारिक रिश्तों, महिलाओं के सम्मान और दहेज जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने का संदेश देखने को मिलेगा। हमें उम्मीद है कि भोजपुरी दर्शक इस फिल्म को भरपूर प्यार और आशीर्वाद देंगे। 23 अक्टूबर को एडवाइज भोजपुरी सिनेमा के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर होने वाले डिजिटल प्रीमियर को लेकर हम सभी उत्साहित हैं। दर्शकों से अपील है कि वे फिल्म जरूर देखें और अपनी प्रतिक्रिया साझा करें।

फिल्म का निर्माण डॉ. संदीप उज्ज्वल और सुशांत उज्ज्वल ने किया है, जबकि निर्देशन रवि सिन्हा ने किया है। कहानी और पटकथा की जिम्मेदारी नन्हे पांडे ने संभाली है। फिल्म का संगीत साजन मिश्रा और भरत चौहान ने तैयार किया है। इसके गीत शेखर मधुर, निशांत उज्ज्वल और मनीष कुमार ने लिखे हैं।

फिल्म के तकनीकी पक्ष में छायांकन मनोज सिंह, संकलन दिनेश कुमार, नृत्य निर्देशन प्रवीण शेलार, मारधाड़ निर्देशन हीरा यादव और कला निर्देशन शेरा ने किया है। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने से फिल्म उन दर्शकों तक भी पहुंचेगी, जो मोबाइल और अन्य डिजिटल माध्यमों पर भोजपुरी फिल्में देखना पसंद करते हैं। अब दर्शकों को 23 अक्टूबर को इसके प्रीमियर का इंतजार है।

Leave a Reply