जियो IPO में रिटेल निवेशकों का कोटा भी फुल, 40 लाख से ज्यादा आवेदन

* रिटेल कोटा फुल होने के बावजूद आवेदन जारी, 23 अक्टूबर तक निवेश का मौका
– जियो IPO 3.34 गुना सब्सक्राइब, बड़े संस्थागत निवेशकों की भी भारी डिमांड

मुंबई, 22 अक्टूबर 2026: देश के सबसे बड़े जियो IPO में रिटेल निवेशकों का कोटा भी पूरी तरह भर गया है। गुरुवार सुबह जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के IPO की रिटेल कैटेगरी 100 फीसदी सब्सक्राइब हो गई। हालांकि, कोटा पूरा भरने के बावजूद निवेशक अभी भी IPO में आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए शुक्रवार, 23 अक्टूबर तक का समय है। IPO में आवेदनों की संख्या भी 40 लाख के पार पहुंच गई है। जबकि कुल सब्सक्रिप्शन 3.34 गुना पहुंच चुका था।

बड़े संस्थागत निवेशकों (QIB) की कैटेगरी भी 9.42 गुना सब्सक्राइब हो चुकी थी। रिलायंस के कर्मचारियों और शेयरहोल्डर्स के लिए आरक्षित कोटे पहले ही पूरी तरह सब्सक्राइब हो चुके हैं। गुरुवार सुबह कर्मचारी कोटा 1.54 गुना और शेयरहोल्डर कोटा 1.79 गुना भर चुका था।

IPO में 100 फीसदी सब्सक्रिप्शन का मतलब है कि उपलब्ध शेयरों के मुकाबले पूरी मांग आ चुकी है। इससे आवेदन प्रक्रिया बंद नहीं होती। निवेशक अंतिम तारीख तक आवेदन कर सकते हैं, हालांकि शेयरों का आवंटन तय नियमों और संबंधित कैटेगरी में मांग के आधार पर होगा।

Leave a Reply