विवेकानंद मेमोरियल एकेडमी में रामलीला एवं डांडिया महोत्सव का भव्य आयोजन

पटना। विवेकानंद मेमोरियल एकेडमी, न्यू जक्कनपुर, सुरभि पथ के प्रांगण में आज नवरात्रि के शुभ अवसर पर रामलीला एवं डांडिया कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण से सराबोर रहा। बच्चों ने अपनी प्रतिभा, कला और शानदार प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रीति सिन्हा ने किया। रामलीला का मंचन प्रद्युम्न पाठक तथा गौरव सिंह राजपूत की देखरेख में किया गया। इस दौरान कनिष्क शुभम, परीधि भारद्वाज, रुद्र भारद्वाज, उमंग, अन्नू, इनाया खान सहित अनेक बच्चों ने विभिन्न पात्रों का सुंदर अभिनय करते हुए रामलीला का मनमोहक मंचन प्रस्तुत किया। बच्चों ने अपने अभिनय के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, सत्य, धर्म और अच्छाई की बुराई पर विजय का संदेश दिया।

रामलीला के समापन के बाद डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों ने तालबद्ध नृत्य और आकर्षक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। पूरे विद्यालय परिसर में उत्सव और उल्लास का माहौल बना रहा। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रीति सिन्हा ने बच्चों की प्रतिभा एवं प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, सहयोग की भावना तथा भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति सम्मान विकसित करते हैं। विद्यालय परिवार की ओर से रामलीला एवं डांडिया कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चों तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।कार्यक्रम का समापन नवरात्रि की शुभकामनाओं के साथ हुआ।

Leave a Reply