मधुप मणि “पिक्कू” बने अशोकनगर चित्रगुप्त परिषद के सचिव, 5 दशक से भी पुरानी संस्था के आमसभा में निर्विरोध निर्वाचित

पटना। 55 वर्षों से भी अधिक पुरानी सामाजिक संस्था अशोकनगर चित्रगुप्त परिषद की नई कार्यकारिणी का गठन आज आमसभा की बैठक में सर्वसम्मति से किया गया। आमसभा में संस्था के पदाधिकारियों का चयन निर्विरोध एवं सर्वसम्मति से किया गया।

आमसभा ने पत्रकार एवं समाजसेवी मधुप मणि “पिक्कू” को संस्था के महत्वपूर्ण संवैधानिक पद सचिव के रूप में मनोनीत किया। वहीं संस्था के वरिष्ठ सदस्य सुरेंद्र कुमार को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।

नई कार्यकारिणी में निम्न पदाधिकारियों का चयन किया गया—

– अध्यक्ष: सुरेंद्र कुमार
– सचिव: मधुप मणि “पिक्कू”
– उपाध्यक्ष: चितरंजन कुमार
– उपाध्यक्ष: गोविंद जी
– कोषाध्यक्ष: अलिंद वर्मा
– अंकेक्षक: राजेश कुमार सिन्हा

आमसभा में सदस्यों ने नई कार्यकारिणी से संस्था की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने, सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों को मजबूत करने तथा सदस्यों के हित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की।
आमसभा में आगामी चित्रगुप्त पूजनोत्सव की तैयारी की रूपरेखा पर भी चर्चा की।

Leave a Reply