वेलकम’ फेम मुश्ताक खान का निधन, 56 की उम्र में ली आखिरी सांस

मशहूर एक्टर मुश्ताक खान का हुआ निधन 

मशहूर एक्टर मुश्ताक खान ने आज यानी 24 सितंबर को दुनिया को अलविदा कह दिया है। मिश्ताक खान ने ‘वेलकम’, ‘आशिकी’, ‘हम हैं राही प्यार’ के और ‘मुझसे शादी करोगी’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। मुश्ताक खान ने 56 साल की उम्र में आखिरी सांस ली।

लंग कैंसर की वजह से हुआ एक्टर का निधन

एचटी सिटी की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर का निधन आज (गुरुवार) शाम 7 बजे के करीब हुआ। मुश्ताक खान को पहले लंग कैंसर हुआ था, वो ठीक भी हो गए थे। लेकिन आठ दिन पहले कैंसर फिर से लौट आया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। मुश्ताक कैंसर की आखिरी स्टेज में थे।

वेलकम फिल्म में निभाया था बल्लू का किरदार

मुश्ताक खान ने अपने करियर में तमाम सपोर्टिंग रोल किए। अक्षय कुमार की वेलकम में मुश्ताक खान ने बल्लू का रोल निभाया था। इस फिल्म से उनका सीन काफी वायरल हुआ था।

मीम की दुनिया में भी मुस्ताक खान का वेलकम का डायलॉग, मेरी एक टांग नकली है, मैं हॉकी का बहुत बड़ा खिलाड़ी था। एक दिन उदय भाई को गुस्सा आ गया…, काफी फेमस था।

Leave a Reply