परशुराम सेवा सहायता फाउंडेशन के तत्वावधान में वामन देव जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

पटना, दिनांक – 23.09.2026: परशुराम सेवा सहायता फाउंडेशन बिहार रजिस्टर्ड भारतवर्ष के तत्वावधान में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान विष्णु के पांचवें अवतार भगवान वामन देव का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संत सानिध्य में आचार्य स्वामी कन्हैया शरण जी (छोटे सरकार) एवं आचार्य पं. लालमोहन मिश्रा जी के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंचदेव मंदिर, बभनपुरा (नियर एम्स), पटना में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष सह संयोजक पं. मनीष कुमार मिश्रा जी ने की, संचालन पं. आशुतोष जी द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन संगठन के संरक्षक पं. सुजीत पांडे जी ने किया।

इस अवसर पर संगठन अध्यक्ष ने बिहार के सभी जिलों में वामन जन्मोत्सव मनाने का आह्वान किया और समस्त देशवासियों को महोत्सव की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विक्की मिश्रा, मुरली मनोहर मिश्र, नागेंद्र पांडे, सूरज मिश्रा, शशांक मिश्रा, नीरज मिश्रा, दीपू दुबे, कृष्णा पांडे (मुखिया जी), संतोष तिवारी,अमन, रौनक, आयुष, साहिल,विनय मालवीय पुरुषोत्तम पाठक आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply