अजय देवगन एक साल तक अभिनय से ब्रेक लेंगे

ajay devagan

अजय देवगन की फिल्म ‘एक्शन जैकसन’ अभी हाल ही में प्रदर्शित हुई है। अजय देवगन ने अब निर्णय लिया है कि वह अब अभिनय नहीं करेंगे। अजय अब अपना पूरा ध्यान निर्देशन पर लगाना चाहते हैं इसलिए वह कुछ समय के लिए अभिनय छोड़ रहे हैं। अजय अब इस फिल्म के बाद अभिनय से लंबा ब्रेक लेने जा रहे हैं। अजय ने कहा मैं पिछले साल से अपनी फिल्म ‘शिवाय’ के निर्देशन के लिए इंतजार कर रहा हूं लेकिन मुझे समय ही नहीं मिल पा रहा है इसलिए अब मैं अभिनय से ब्रेक लेकर एक साल इस फिल्म के निर्देशन को दूंगा। गौरतलब है कि शिवाय अजय के होम प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली फिल्म है जो कि एक रोमांटिक फिल्म है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *