भोजपुरी हॉरर फिल्म ‘पिया का घर’ का फर्स्ट लुक जारी, रोमांच और रहस्य से भरपूर होगी फिल्म

पटना। भोजपुरी सिनेमा में हॉरर शैली की फिल्मों को नया आयाम देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए एसआरके म्यूजिक प्रा. लि. ने अपनी आगामी हॉरर फिल्म “पिया का घर” का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। फर्स्ट लुक सामने आते ही फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। निर्माता रौशन सिंह ने कहा है कि यह फिल्म रहस्य, रोमांच और हॉरर का अनूठा संगम होगी, जो दर्शकों को शुरुआत से अंत तक बांधे रखेगी।

फिल्म के अभिनेता रौशन सिंह ने कहा कि “पिया का घर भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक अलग और रोमांचक अनुभव लेकर आ रही है। यह फिल्म सिर्फ डराने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी कहानी, अभिनय और भावनात्मक पहलू भी दर्शकों को अंत तक बांधे रखेंगे। हमें पूरा विश्वास है कि दर्शक इस फिल्म को भरपूर प्यार देंगे और भोजपुरी सिनेमा में हॉरर शैली को एक नई पहचान मिलेगी।”

फिल्म में रितेश उपाध्याय, काजल राघवानी, पारुल ठाकुर, समर्थ चतुर्वेदी, संजय पांडेय, रीना रानी, संजीव मिश्रा, प्रेम दुबे, सृष्टि पाठक, काजल श्रीवास्तव, रीमा पाल सिंह, सोनी राज, अनीता ओझा, अनुराधा सिंह, सोनी सिंह, पुष्पेंद्र राय, प्रशांत द्विवेदी, पंकज झा, शीतल गुप्ता, खुशी सिंह, हर्षिता श्रीवास्तव और गुड़िया कुमारी सहित कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।

आपको बता दें कि फिल्म का निर्माण शर्मिला आर. सिंह ने किया है, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी संजय श्रीवास्तव ने संभाली है। फिल्म की कहानी सुरेंद्र मिश्रा और विवेक मिश्रा ने लिखी है। संगीत ओम झा का है, जबकि गीत मनोज भावुक, धर्म हिंदुस्तानी, पिंकू बाबा और शानदारजी ने लिखे हैं।

फिल्म के छायांकन का जिम्मा राज ठाकुर ने संभाला है। संपादन संतोष हरवाड़े, कोरियोग्राफी प्रवीण शेलार, बैकग्राउंड म्यूजिक अस्लम सुर्ती, पोस्ट प्रोडक्शन हमिंग बर्ड वीएफएक्स, साउंड डिजाइन 3 स्टूडियो, कला निर्देशन रामबाबू ठाकुर तथा कॉस्ट्यूम डिजाइन विद्या विष्णु ने किया है। प्रोडक्शन टीम में जितेंद्र गौर और सिद्धार्थ मिश्रा शामिल हैं, जबकि फिल्म का प्रचार-प्रसार रंजन सिन्हा और अखिलेश सिंह द्वारा किया जा रहा है।

फिल्म का संगीत एसआरके म्यूजिक के बैनर तले रिलीज किया जाएगा। फर्स्ट लुक के साथ ही फिल्म ने भोजपुरी दर्शकों के बीच खासा उत्साह पैदा कर दिया है। अब दर्शकों को इसके टीज़र, ट्रेलर और रिलीज डेट की घोषणा का इंतजार है।

Leave a Reply