रोटरी क्लब ऑफ पाटलिपुत्रा नेक्स्टजेन का इंस्टॉलेशन समारोह संपन्न, अभिषेक बिदासरिया ने अध्यक्ष पद संभाला

पटना। रोटरी क्लब ऑफ पाटलिपुत्रा नेक्स्टजेन का इंस्टॉलेशन समारोह एवं डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के आधिकारिक क्लब दौरे (ओसीवी) का आयोजन शुक्रवार को होटल पनाश, पटना में “क्षितिज” थीम के साथ संपन्न हुआ। समारोह में रोटरी के जिला पदाधिकारी, क्लब के सदस्य, विशिष्ट अतिथि एवं अन्य आमंत्रित लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गान, दीप प्रज्ज्वलन एवं गणेश वंदना से हुई। इसके बाद अतिथियों का सम्मान किया गया तथा निवर्तमान पदाधिकारियों ने अपने कार्यकाल की रिपोर्ट प्रस्तुत की। कॉलर एक्सचेंज सेरेमनी के माध्यम से वर्ष 2026-27 के लिए नए नेतृत्व ने औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया।

समारोह में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अनु नारंग मुख्य अतिथि तथा पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन संदीप नारंग विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर दोनों अतिथियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर का आधिकारिक संबोधन तथा असिस्टेंट गवर्नर का प्रेरणादायी वक्तव्य भी हुआ।

इस अवसर पर रोटेरियन अभिषेक बिदासरिया ने क्लब के अध्यक्ष तथा रोटेरियन डॉ. रवि बिदासरिया ने सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया। साथ ही नई बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स एवं नए सदस्यों का परिचय कराया गया।

समारोह के दौरान क्लब की सेवा परियोजनाओं, जिनमें दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल, कृत्रिम अंग एवं हियरिंग एड उपलब्ध कराने की पहल शामिल है, की जानकारी दी गई। साथ ही रोटरी क्लब रोस्टर 2026-27 का भी विमोचन किया गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोटेरियन अभिषेक बिदासरिया ने कहा कि “क्षितिज” क्लब की नई सोच और नए संकल्प का प्रतीक है। आने वाले वर्ष में सेवा, नेतृत्व और सामाजिक परिवर्तन की भावना को और व्यापक रूप से आगे बढ़ाने के लिए क्लब प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply