आज पटना के होटल लीलावती में पटना जिला क्रिकेट संघ की विशेष आम बैठक संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रणवीर ने की।
प्रवीण कुमार प्रणवीर ने यह जानकारी दी की सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त बिहार के पूर्व लोकपाल सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश एल नागेश्वर राव ने अपनी सिफारिश फरवरी 2026 को सुप्रीम कोर्ट में सौप दी ।उस सिफारिश का पीडीसीए ने स्वागत किया । लोकपाल महोदय ने सितंबर 2025 में संपन्न बिहार क्रिकेट संघ के चुनाव को रद्द करने की सिफारिश की क्योंकि अनेकों जिला के मतदाताओं में गडबरी पाई गई।
उन्होंने यह भी सिफारिश की कि एक प्रशासनिक अधिकारी की नियुक्ति की जाए जो जिला क्रिकेट संघ के वास्तविक क्लबों का सत्यापन कर जिला में चुनाव करवायेंगे एवं उसके उपरांत बिहार क्रिकेट एसोसिएशन का चुनाव कराया जाए।
बैठक में विद्यार्थी एथलेटिक क्लब,लाल बहादुर शास्त्री क्रिकेट क्लब, करबीगहिया क्रिकेट क्लब, एवरग्रीन क्रिकेट क्लब, नेहरू मेमोरियल क्रिकेट क्लब, पीर मोहानी क्रिकेट क्लब, वाई ए सी सी मीठापुर, ईगल क्रिकेट क्लब,भवर पोखर क्रिकेट क्लब,अनीसाबाद क्रिकेट क्लब ,नेशनल क्रिकेट क्लब हरक्यूलिस क्रिकेट क्लब ,पायनियर क्रिकेट क्लब ,वैशाली क्रिकेट क्लब मालसलामी एकादश,वाई ए सी सिटी, अनीसाबाद सी सी , ब्लू स्टार क्रिकेट क्लब, यूथ यूनियन क्रिकेट क्लब एवं अनेको क्लबों के पदाधिकारीयो ने रोष व्यक्त किया की जब हम अवैध रूप से गठित कमेटी का विरोध पिछले तीन वर्षों से करते आ रहे हैं तो इनका मैच बिहार क्रिकेट के द्वारा गठित अवैध कमेटी फर्जी तरीके से कैसे आयोजित कर रही है। इसे अविलंब बंद किया जाना चाहिए। बिहार क्रिकेट संघ जिला के अंदरूनी मामले में हस्तक्षेप नहीं कर सकती है। बिहार क्रिकेट संघ को निर्वाचित कमेटी को ही मान्यता देनी होगी।
उपरोक्त सभी वास्तविक क्लबों के पदाधिकारीगण भारी संख्या में उपस्थित हुए।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पटना जिला क्रिकेट t 20 लीग मैच का आयोजन जल्द ही कराया जाएगा जिसके अध्यक्ष आनंद मधुकर और संयोजक आशीष कुमार बनाए गए ।
