पटना। रोटरी क्लब ऑफ पटना मिलेनियम द्वारा स्वर्गीय पीडीजी रोटेरियन गोपाल खेमका की स्मृति में पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या – 1 पर मदर फीडिंग बूथ का उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर जरूरतमंद, बुजुर्ग एवं दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन को पांच व्हीलचेयर भी समर्पित की गई। मदर फीडिंग बूथ का उद्घाटन रोटरी के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अनु नारंग, पीडीजी संदीप नारंग, सहायक वाणिज्य प्रबंधक पंकज नयन एवं सीटीआई, जी पटना जंक्शन राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अनु नारंग ने कहा कि रोटरी का उद्देश्य केवल सेवा कार्य करना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की जरूरतों को समझते हुए स्थायी और उपयोगी पहल करना है। पटना जंक्शन पर स्थापित मदर फीडिंग बूथ माताओं को सम्मानजनक, सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराएगा। वहीं स्वर्गीय गोपाल खेमका के पुत्र गौरव खेमका ने कहा कि व्हीलचेयर बुजुर्गों, दिव्यांगजनों एवं अस्वस्थ यात्रियों के लिए काफी सहायक साबित होंगी।
रोटरी क्लब ऑफ पटना मिलेनियम के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि क्लब भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य और मानव सेवा से जुड़े ऐसे जनकल्याणकारी कार्य करता रहेगा। मौके पर कार्यक्रम के चेयरमैन चिंतन जैन एवं अनुराधा सराफ, एजी अभिज्ञान, क्लब के सदस्य आशीष बंका, सोनल जैन, स्वेता, निहित डालमिया, अमन कमालिया, राजीव अग्रवाल, पवन अग्रवाल, मयूर संगीता पोद्दार, दीपा डालमिया, प्रियंका डोकानिया, श्रुति खेमका, मयूर पोद्दार, सीमा बंसल, पायल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
