Bihar Industry Meet 2026: बेंगलुरु में आईटी Industry Leaders के साथ Investment, Innovation एवं Technology Collaboration पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

3 जुलाई 2026 बिहार सरकार के सूचना प्रावैधिकी विभाग द्वारा आयोजित Bihar Industry Meet 2026 के अंतर्गत आज बेंगलुरु में देश की अग्रणी Technology Companies, GCC Leaders, Venture Capital Firms, Startups एवं Industry Leaders के साथ व्यापक संवाद एवं Business Meetings आयोजित की गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य बिहार को Eastern India के Emerging Technology Hub के रूप में स्थापित करना तथा राज्य में IT Investment, एवं Employment Generation को गति देना है।

इस अवसर पर माननीय मंत्री, सूचना प्रावैधिकी विभाग, बिहार सरकार, श्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि बिहार सरकार का लक्ष्य राज्य को Technology, Innovation और Global Capability Centers का अगला प्रमुख गंतव्य बनाना है। नई GCC Policy 2026 एवं IT Policy राज्य में बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित करने, उच्च गुणवत्ता वाले रोजगार सृजित करने तथा युवाओं को वैश्विक अवसरों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

कार्यक्रम में सचिव, सूचना प्रावैधिकी विभाग, श्री अभय कुमार सिंह, ने बिहार सरकार की नई GCC Policy 2026 एवं Bihar IT Policy की प्रमुख विशेषताओं का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया। उन्होंने बताया कि इन नीतियों के माध्यम से बिहार को Global Capability Centers (GCCs), IT/ITES, Artificial Intelligence (AI), Electronics, DeepTech, Data Centres, Startups एवं Digital Services के लिए एक आकर्षक निवेश गंतव्य के रूप में विकसित किया जा रहा है।

बैठक के दौरान उन्होंने बिहार सरकार के Ease of Doing Business, Single Window Clearance System, Investments Incentives, Skilling Support तथा Industry-ready Infrastructure की जानकारी भी उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ साझा की।

इस अवसर पर उन्होंने Quess Corp, Honeywell, Adobe, Mphasis, Oracle, Salesforce, Razorpay, MyGate, NetApp, Trend Micro, Tejas Networks, RuralShores Business Services, Qodex.ai सहित अनेक प्रतिष्ठित कंपनियों एवं संस्थानों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ वार्ता की । उद्योग प्रतिनिधियों के साथ आयोजित One-to-One Business Meetings में बिहार में GCC Establishment, IT Parks, Software Development, AI Solutions, Electronics Manufacturing, Startup Ecosystem तथा Skill Development के क्षेत्र में सहयोग एवं निवेश की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने बिहार सरकार द्वारा उद्योग एवं तकनीकी क्षेत्र के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए राज्य की नई बिहार GCC Policy 2026 एवं Bihar IT Policy 2024 को निवेश के लिए सकारात्मक पहल बताया। उन्होंने बिहार में उपलब्ध प्रतिभाशाली मानव संसाधन, बढ़ते डिजिटल इकोसिस्टम तथा सरकार की उद्योग-अनुकूल नीतियों में गहरी रुचि व्यक्त की।

इस क्रम में विभागीय सचिव, ने कहा कि बिहार सरकार उद्योगों के साथ निरंतर संवाद स्थापित कर उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है। बिहार में विकसित हो रहे औद्योगिक एवं डिजिटल इकोसिस्टम आने वाले वर्षों में निवेशकों के लिए नए अवसर पैदा करेंगे ।

Bihar Industry Meet 2026 के माध्यम से बिहार सरकार देश के प्रमुख उद्योग समूहों एवं वैश्विक कंपनियों के साथ साझेदारी स्थापित कर राज्य को Investment, Technology एवं Innovation के नए केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।

Leave a Reply