डाबर ग्लुकोज़ ने युवा एथलीट्स को बढ़ावा देने के लिए लॉन्च किया एनर्जाइज़ इंडिया कैंपेन 

पटना : डाबर की ओर से इंस्टेन्ट एनर्जी ड्रिंक डाबर ग्लुकोज़ ने युवाओं में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने तथा देश भर की स्पोर्ट्स एकेडमियों के युवा एथलीट्स को एनर्जी एवं स्टैमिना के महत्व पर जागरुक बनाने के लिए एक कैंपेन एनर्जाइज़ इंडिया लॉन्च किया है। इस कैंपेन के तहत डाबर ग्लुकोज़ ने पाटलिपुत्रा कॉलोनी स्थित पाटलिपुत्रा टेनिस सेंटर में एनर्जी एवं स्टैमिना मैनेजमेन्ट पर एक विशेष जागरुकता सत्र का आयोजन किया।

इस अवसर पर डाबर इंडिया लिमिटेड के सीएसआर एवं कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस हेड ब्यास आनंद एवं पाटलिपुत्रा टेनिस सेंटर के मुख्य कोच राजन कुमार मौजूद रहे। सत्र के दौरान एथलीट्स को उन्होंने बताया कि किस तरह से वे खेल के दौरान अपने परफोर्मेन्स को बेहतर बना सकते हैं और अपनी पूर्ण क्षमता का उपयोग कर सकते हैं। मौके पर डाबर ने सेंटर के टॉप एथलीट्स को सम्मानित भी किया। डाबर इंडिया लिमिटेड के सीएसआर एवं कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस हेड ब्यास आनंद ने कहा कि कहा डाबर ग्लुकोज़ हमेशा से युवाओं को स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली जीने के लिए प्रेरित करता रहा है। युवा एथलीट्स के साथ यह साझेदारी इसी लक्ष्य की दिशा में एक और कदम है। अपने ताज़गी से भरे स्वाद और इंस्टेन्ट एनर्जी के साथ डाबर ग्लुकोज़ युवा एथलीट्स की एनर्जी बनाए रखने के लिए बेहतरीन विकल्प है, जिसे अपनाकर वे अपना सर्वश्रेष्ठ परफोर्मेन्स दे सकते हैं। जबकि पाटलिपुत्रा टेनिस सेंटर के मुख्य कोच राजन कुमार ने कहा कि खेल में अच्छा परफोर्मेन्स देने के लिए पोषण और हाइड्रेशन बहुत ज़रूरी है। इस सत्र के दौरान उन्हें बताया कि वे किस तरह अपने स्टैमिना और धैर्य में सुधार ला सकते हैं, जो एथलीट के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

Leave a Reply