ज्ञान बिन्दु शिक्षण संस्थान के निदेशक रौशन आनंद को न्यायालय द्वारा मिली जमानत

पटना : खान सर कोचिंग विवाद केस से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। मामले में गिरफ्तार किए गए ज्ञान बिंदू कोचिंग के संचालक रौशन आनंद को कोर्ट से जमानत मिल गई। उन्हें 3 जून को कदमकुआं पुलिस ने खान ग्लोबल स्टडीज एकेडमी पर फायरिंग मामले में गिरफ्तार किया था। पूरे 12 दिन बाद वह जेल से बाहर आएंगे। मामूल हो कि फायरिंग केस में ही खान सर को अग्रिम जमानत मिल गई थी। उधर, रौशन आनंद के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके भाई प्रिंस की रविवार को नेपाल में संदिग्ध मौत हो गई थी।जिसका आज अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यह मामला 2 जून की रात पटना के कदमकुआं इलाके में शुरू हुआ था. उस रात खान ग्लोबल स्टडीज और ज्ञान बिंदु कोचिंग से जुड़े लोगों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर तोड़फोड़ और मारपीट की घटना हुई,इस दौरान पोस्टर और बैनर भी फाड़े गए थे,घटना के बाद मामला और गंभीर हो गया। खान ग्लोबल स्टडीज की ओर से आरोप लगाया गया कि ज्ञान बिंदु से जुड़े लोगों ने हमला किया,इसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया। मामले में ज्ञान बिंदु के निदेशक रौशन आनंद, उनके भाई प्रिंस यादव समेत कई लोगों को आरोपी बनाया गया।

रौशन आनंद पटना के बेउर जेल में बंद थे। उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई लगातार टल रही थी। पहले भी दो बार अदालत में सुनवाई नहीं हो सकी थी।कोर्ट ने केस डायरी तलब की थी और पुलिस से रिपोर्ट मांगी थी. दूसरी तरफ इस मामले में खान ग्लोबल स्टडीज के निदेशक फैजल खान उर्फ खान सर का नाम भी चर्चा में आया। घटना के दौरान फायरिंग का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने खान सर और उनके सुरक्षा गार्डों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया।हालांकि खान सर को अदालत से अग्रिम जमानत मिल गई थी।

Leave a Reply