कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग के विजेता व उपविजेता टीमें हुईं सम्मानित

पटना, 24 मई। यह सम्मान समारोह केवल एक कार्यक्रम नहीं,बल्कि समाज में सकारात्मक योगदान देने वाले लोगों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। खेल, शिक्षा, कला और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाएं और हस्तियां समाज को नई दिशा देती हैं। विशेष रूप से युवा खिलाड़ियों को सम्मानित करना आने वाली पीढ़ी को प्रेरित करने का कार्य करेगा। ये बातें टर्निंग प्वायंट व ग्रामीण एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में राजधानी पटना के राजेंद्रनगर स्थित प्रेमचंद रंगशाला में 23 मई यानी शनिवार को आयोजित सरदार पटेल सम्मान समारोह-2026 के दौरान वक्ताओं ने कही।

दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ समारोह का उद्घाटन
राजधानी पटना के प्रेमचंद रंगाशाला में शनिवार यानी 23 मई को आयोजित इस भव्य समारोह का उद्घाटन बिहार सरकार के गन्ना विकास विभाग के मंत्री संजय कुमार पासवान, वार्ड पार्षद इंद्रदीप चंद्रवंशी, बिहार प्लेयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी, भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के संयोजक सतीश राजू, कासा पिकोला रेस्टूरेंट के प्रबंध निदेशक राजेश कुमार, टर्निंग प्वायंट के निदेशक सह आयोजन अध्यक्ष विजय शर्मा,भाजपा नेत्री सागरिका चौधरी, जीएनआईओटी के आउटरीच हेड पंकज सिंह, मानव रचना विश्वविद्यालय के एजीएम राजू मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सभी अतिथियों को बुके, शॉल व स्मृति चिह्न समर्पित स्वागत ग्रामीण एजुकेशन एंड सोशल वेलफेयर ट्रस्ट की सचिव पूजा शर्मा ने किया। बाद में शाहपुर विधानसभा के विधायक राकेश ओझा, पटना की मेयर श्रीमती सीता साहू ने आकर मंच की शोभा बढ़ाई और खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की।

इस कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद ईशाउद्दीन को लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड और वरिष्ट खेल आयोजक नीरज कुमार पप्पू को सरदार पटेल खेल रत्न अवार्ड दिया गया। वरीय क्रिकेटर सौरभ चक्रवर्ती और अली राशिद को सरदार पटेल खेल विभूति अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय कमेंटेटर मृत्युंजय झा को विशेष अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। टर्निंग प्वायंट के निदेशक विजय शर्मा को खेल के विकास में योगदान के लिए और कासा पिकोला रेस्टूरेंट के प्रबंध निदेशक राजेश शर्मा को सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन की ओर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। वहीं सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के महासचिव नवीन कुमार को स्कूल क्रिकेट लीग आयोजन समिति की ओर से सम्मानित किया गया। इस समारोह में कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 सीजन-6 और अंडर-12 सीजन-1 के विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों सम्मानित किया गया।

इस मौके पर सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के संस्थापक और समारोह के आयोजन सचिव संतोष तिवारी ने कहा कि अगले वर्ष इसका आयोजन और भव्य तरीके से होगा।

टीम भावना व अनुशासित रहना सीखें

अपने उद्घाटन उद्बोधन में बिहार सरकार के गन्ना विकास विभाग के मंत्री संजय पासवान ने कहा कि प्रतिभाएं गावों में छिपी है, वहां से निकालने की जरुरत है। इस कार्य को टर्निंग प्वायंट, ग्रामीण एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर ट्रस्ट और सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन संस्था वर्षों से बखूबी कर रही है जो काबिलेतारीफ है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार खेलों के विकास के लिए ढेर सारे कार्य कर रही है। बिहार में बड़े-बड़े आयोजन हो रहे हैं। हर गांव में खेल मैदान की व्यवस्था की जा रही है। हर प्रखंड में स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है। मेडल लाओ-नौकरी पाओ के तहत बिहार सरकार भी नौकरी दे रही है। इसीलिए आप खिलाड़ी गण बिना किसी चीज की चिंता किये हुए खेल पर ध्यान दे और जिला से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीत कर नाम रौशन करें।

अन्य क्षेत्रों से ज्यादा कठिन है खेल

बिहार प्लेयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि किसी भी क्षेत्र सीखने का पहला माध्यम परिवार के बाद स्कूल आता है। ये संस्थाएं स्कूली पर प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर उन्हें आगे लाने का प्रयास करती है जो प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि वो जमाना खत्म हो गया जब यह कहा जाता था कि खेलोगे-कूदोगे होगे खराब। अब जमाना आ गया है खेलोगे कूदोगे बनोगे नबाव। उ‌न्होंने कहा कि पढ़ाई से ज्यादा कठिन है खेल का क्षेत्र। यहां तो मात्र 11 की वैकेंसी है। उसमें जगह बनाना काफी कठिन होता है। उन्होंने कहा कि जीवन में चार डी पर ध्यान दें तो पांचवां डी आपको अपने आप मिल जायेगा। यह चार डी है डिजायर यानी इच्छा, डेडिकेशन यानी समर्पण, डिटरमिनेशन यानी दृढ़संकल्प और डिसिपलीन यानी अनुशासन। इन पर आपने अमल कर लिया तो देश के लिए खेलने का मौका आपको मिल गया।

समाज के हर क्षेत्र के लोगों को किया गया सम्मानित

इस सम्मान समारोह में खेल समेत शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार समेत समाज के अन्य क्षेत्रों के विकास में कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह के दौरान पिछले दिनों टर्निंग प्वायंट द्वारा आयोजित कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 सीजन-6 और अंडर-12 सीजन-1 के विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने बांधा समा

इस कार्यक्रम के दौरान भर ले उड़ान संस्था की खुशी गुप्ता, अदिती, आशी पांडेय, सृ्ष्टि, समेत धीरज कुमार सिंह, आलिया श्रीवास्तव, अंजलि ने भक्ति से लेकर फिल्मी गानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबों का मन मोह लिया। विशु बाबा सोनी एवं पपिया गांगुली के संगीत ने ने खूब तालियां बटौरीं। सबों का धन्यवाद व्यक्त संतोष तिवारी ने किया जबकि मंच संचालन मृत्युंजय कुमार झा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन नवीन कुमार और उनकी टीम का बहुत बड़ा योगदान रहा।

सम्मानित होने वाले गणमान्य व्यक्तियों के नाम इस प्रकार हैं-
सरदार पटेल लाइट टाइम एचीवमेंट अवार्ड : मोहम्मद ईशाउद्दीन (वरिष्ट खेल पत्रकार)
सरदार पटेल रत्न अवार्ड : नीरज कुमार पप्पू (वरिष्ट खेल आयोजक)
सरदार पटेल खेल विभूति अवार्ड : सौरभ चक्रवर्ती (वरिष्ट क्रिकेटर), अली राशिद (वरिष्ट क्रिकेटर)।
विशेष अवार्ड : मृत्युंजय झा (युवा कमेंटेटर)।

सम्मानित होने वाले खेल पत्रकार
आशीष कुमार (हिन्दुस्तान), आलोक कुमार (दैनिक भास्कर), धर्मनाथ (प्रभात खबर), शशिभूषण (आज), सुरेश मिश्रा पिंकू (पुरविया न्यूज), राजीव नयन (‌आज), विपिन सिंह (एरा न्यूज), शुभम कुमार (अंश भारत), अंकित कुमार (न्यूज बीट), अविनाश कुमार (टीएनपी न्यूज), रमन कुमार (बिहान इन स्टार),अंजनी सिंह (बिहार दिन रात), संजय कुमार (राष्ट्र टीवी), जितेंद्र कुमार (दैनिक भास्कर), जेपी (प्रभात खबर), मनीष कुमार (आईनेक्सट)।

सम्मानित होने वाले खेल प्रशिक्षक व ऑफिसियल
पंकज कुमारी (सीनियर वीमेंस टीम मैनेजर), कुमारी संगीता (योगा), वर्षा सागर (सॉफ्टबॉल व बेसबॉल), पंकज पांडेय (टेबुल टेनिस (प्रशाखा पदाधिकारी, सचिवालय), प्रीति कुमारी (शूटिंग,सचिवालय), संतोष कुमार (वाईसीसी,क्रिकेट), अशोक कुमार छोटू (ट्रैम्फेंट सीए, क्रिकेट), रोहित कुमार (करुणा एकेडमी, क्रिकेट), तुषारकांत (दीन दयाल एकेडमी, क्रिकेट), प्रभाष कुमार (नसीब एकेडमी, क्रिकेट), राजू प्रसाद ‌(बिलियड्र्स रेफरी), सीमा सिन्हा (एथलेटिक्स), अभिषेक केशव (वॉलीबॉल), माइकल (बीओएसी, क्रिकेट), उज्ज्वल राजेश (22 यार्ड सीसी, क्रिकेट), मोहम्मद हामिद (मैग्सटरा सीए, क्रिकेट), राजू राय (आशा बाबा एकेडमी)।

स्पोट्र्स प्रोमोटर अवार्ड
रंजन गुप्ता (सचिव, बिहार पिकलवॉल संघ), मोहित श्रीवास्तव, सुमित शर्मा, रिमझिम कुमारी, ज्योति कुमार, सर्वेश हंसराज, विकास कुमार सिंह, कंचन कुमारी, राजेश यादव, धीरेंद्र सिन्हा, योगेंद्र कुमार, सुमन अग्रवाल।

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी
नमिता सिन्हा (सेपक टाकरा), सुधा कुमारी (पॉवरलिफ्टिंग), अभिलाषा कुमारी (सांबो), अंकिता राज (शतरंज), अंजलि कुमारी (तीरंदाजी), मीरा कुमारी (शूटिंग), श्यामा रानी (फुटबॉल), अंशु कुमारी (रग्बी), खुशबू कुमारी (कैरम), चांदनी राज (जुजुत्सू), सौम्या (‌ताइक्वांडो), रिंकी कुमारी (एथलेटिक्स)।

ऑफिसियल
प्रवीण सिन्हा (अंपायर), रामभगत (अंपायर), बैजनाथ प्रसाद (अंपायर), राजीव कुमार (स्कोरर), डॉ बब्लू कुमार (फीजियो), चंदन कुमार (ग्राउंड प्रभारी), संदीप पाटिल (कमेंटेटर), डॉ सचिन कुमार (फीजियो), परदेशी कुमार (ग्राउंड स्टॉफ), डॉ अमरदीप कुमार (फीजियो), डॉ पुलकित राज (फीजियो), डॉ काजल (फीजियो), डॉ सुदीक्षा (फीजियो), निशि सिंह ‌(फीजियो), डॉ सांभवी सिंह (फीजियो), डॉ खुशी कुमारी (फीजियो), डॉ चंदन कुमार (फीजियो), डॉ अभिमन्यु (फीजियो), डॉ सौरभ कुमार (फीजियो)।

आयोजन के लिए सहयोग
सौरभ कुमार, दीपमाला गुप्ता।

स्वास्थ्य के क्षेत्र में
डॉ सरिता अखौरी (राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित)।

राज्य के महिला प्लेयर : अपूर्वा मेहता (पूर्णिया, क्रिकेट), भाग्य श्री (पूर्णिया, क्रिकेट), अनामिका राज (भोजपुर, क्रिकेट), सना अली (भागलपुर, क्रिकेट), शिखा सिंह (पटना, क्रिकेट), अर्चना सिंह (कटिहार, क्रिकेट), अंशु अपूर्वा (पूर्वी चंपारण, क्रिकेट), प्रीति कुमारी (पूर्वी चंपारण, क्रिकेट), अज मुन्ना (शूटिंग)।

शिक्षा के क्षेत्र में
रौनित नारायण (कंप्यूटर एडुकेशन), रामस्वरुप पासवान (प्रधानाध्यापक, उच्च माध्यमिक विद्यालय, पैनाल, पटना), श्री राकेश कुमार सिंह (प्रधानाध्यापक,राजकीय बालक उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेन्द्र नगर,पटना) आशुतोष कुमार श्रीवास्तव (वरीय शिक्षक, श्री रघुनाथ प्रसाद बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, कंकड़बाग,पटना)।

कला के क्षेत्र : आरती कुमारी (आर्ट एंड क्राफ्ट), पापिया गांगुली (अंतरराष्ट्रीय सिंगर), प्रताप सिंह (सिंगर), श्रेया श्रीवास्तव (सिंगर), शिवानी भट्ट (सिंगर), धीरज सिंह (सिंगर), सुहानी भट्ट (सिंगर), विशु बाबा सोनी।

Leave a Reply