सामान्य मीटर की तुलना में 25 पैसे प्रति यूनिट सस्ता है स्मार्ट मीटर
हर रिचार्ज पर 3 प्रतिशत अतिरिक्त लाभ
2000 रुपये से ज्यादा बैलेंस रखने पर बैंकों से ज्यादा ब्याज
दिन में मिल रही है 20 प्रतिशत सस्ती बिजली
स्मार्ट प्रीपेड मीटर के बारे में लोगों को किया जा रहा है जागरुक
पैफ्लेट बांटने के साथ घर- घर जाकर भी किया जा रहा है जागरुक
गयाजी: स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने के मामले में गयाजी सर्कल (गयाजी और जहानाबाद) सबसे आगे है। यहां 12 अप्रैल तक दो लाख 815 स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए चुके हैं। जिनमें एक 80 स्मार्ट प्रीपेड मीटर सिर्फ गयाजी जिले में और 20 हजार से अधिक मीटर जहानाबाद जिले में लगाए जा चुके हैं। गया सर्कल में कुल 7 लाख 15 हजार 803 स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाने हैं।
खास बात यह है कि शहरी और ग्रामीण दोनों ही क्षेत्रों के लोग आगे बढ़कर अपने घरों और दुकानों में मीटर लगवा रहे हैं। उपभोक्ताओं को स्मार्ट प्रीपेड मीटर और इसे उपयोग करने के बारे में पूरी जानकारी हो, साउथ बिहार विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड की ओर से कई तरह के जागरुकता कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं। जिनमें उपभोक्ताओं को पैफ्लेट देना, बिलिंग सेंटर पर बैनर लगाना, भीड़भाड़ वाले इलाके में कैनोपी लगाना और गांव से लेकर बाजार तक में घर-घर जाकर लोगों को स्मार्ट प्रीपेड मीटर के फायदे बताए जा रहे हैं।
उपभोक्ताओं को स्पष्टतौर पर समझाया जा रहा है कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगवाना अनिवार्य है वे किसी के बहकावे में न आएं और मीटर इंस्टाल करने वाली टीम के साथ पूरा सहयोग करें।
स्मार्ट प्रीपेड मीटर के फायदे
आपको बता दें कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर के अनेक फायदे हैं, जिनमें सामान्य मीटर की तरह 125 यूनिट बिजली मुफ्त है ही, इससे ऊपर बिजली खपत करने पर प्रति यूनिट 25 पैसे सस्ती बिजली का लाभ सिर्फ स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को मिलता है। साथ ही हर रिचार्ज पर 3 प्रतिशत अतिरिक्त लाभ और 2 हजार रुपये अथवा इससे ज्यादा बैलेंस बनाए रखने पर बैंकों से ज्यादा ब्याज मिलता है। सबसे खास बात यह कि इस अप्रैल महीने से लागू हुए टैरिफ ऑफ द डे (टीओडी) सुविधा का लाभ भी सिर्फ स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को मिल रहा है। जिसमें सुबह के 9 बजे से शाम 5 बजे के बीच बिजली सामान्य टैरिफ से 20 प्रतिशत सस्ती मिलती है।
सभी इलाकों में लगाए जा रहे हैं स्मार्ट मीटर
स्मार्ट मीटर लगाने का काम वैसे तो पूरे बिहार में चल रहा है, जहां अबतक करीब 90 लाख उपभोक्ता स्मार्ट प्रीपेड मीटर अपने घरों पर लगवा चुके हैं। गयाजी में भी गोलपत्थर, चांदचौरा, वजीरगंज, काको, जहानाबाद, टेकारी,गुरारू, बोधगया, मानपुर, शेरघाटी आदि शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में स्मार्ट मीर लगावे वाली टीम हर घर पर दस्तक दे रही है। उपभोक्ताओं को अपने घरों में स्मार्ट प्रीपेड इंस्टाल कराने के लिए निरंतर जागरुरकता अभियान भी चलाया जा रहा है।


सीईए के नए नियम में उपभोक्ताओं को मिली और छूट
हाल ही में केंद्रीय बिजली प्राधिकरण ने स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर अपने नियमों में बदलाव किया है। जिसके तहत सभी बिजली उपभोक्ताओं के घर पर स्मार्ट मीटर तो लगाए जाएंगे। लेकिन उन्हें अपना मीटर प्रीपेड तरीके से चलाना है, या पोस्टपेड में ही रखना है, उपभोक्ताओं को विकल्प चुनने का पूरा अधिकार होगा। उपभोक्ता यदि अपना स्मार्ट मीटर पोस्टपेड तरीके ही चलाना चाहता है तो उसे एक आवेदन बिजली ऑफिस में देना होगा। लेकिन उसे स्मार्ट प्रीपेड मीटर के लाभ नहीं मिल पाएंगे। वहीं, जो उपभोक्ता प्रीपेड तरीके से स्मार्ट मीटर का इस्तेमाल करना चाहेंगे, उन्हें 25 पैसे प्रति यूनिट बिजली मिलने के साथ टीओडी का लाभ भी मिलेगा।
