कला संस्कृति एवं दिव्यांग- महिला एवं सामान्य खेल खिलाड़ी को राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने के लिए सम्मानित किया गया
पूर्व में भी वो बिहार के मुख्यमंत्री , उप मुख्यमंत्री, खेलमंत्री , विधि कानून मंत्री , पर्यटन मंत्री , समाज कल्याण मंत्री, ग्रामीण कार्य मंत्री आदि सहित देश के विभिन्न राज्यों में आठ राष्ट्रीय अवॉर्ड से सम्मानित किए जा चुके हैं
खेल- खिलाड़ी एवं कला संस्कृति को बढ़ावा देना है हमारी फर्स्ट प्राथमिकता – हरिमोहन सिंह
मिशन सुरक्षा परिषद द्वारा दुर्गा मंदिर नौलक्खा मुंगेर में आयोजित 9 वीं राज्य स्तरीय सम्मेलन सह सम्मान समारोह स्थापना दिवस में जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन व आर्ट कल्चरल एंड यूथ स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के फाउंडर अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी सह युवा समाजसेवी हरिमोहन सिंह ( फाउंडर , पैरा लॉन बाउल्स एसोसिएशन ऑफ बिहार)को मिशन सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व ओ एस डी मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार गंगाराम अंबेडकर एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता किरण देव यादव के द्वारा कला संस्कृति एवं दिव्यांग- महिला एवं सामान्य खेल खिलाड़ी को राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने के लिए सम्मानित किया गया।साथ ही भविष्य में और भी बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित किया। उनके संस्था के बैनर तले दिव्यांगजन , वृद्धजन ,स्पोर्ट्स, एजुकेशन,कला साहित्य, भारतीय संस्कृति , कौशल विकास प्रशिक्षण,रोजगार आदि को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर किए जा रहे बेहतरीन कार्य की वो सराहना किए। उन्होंने कहा कि इनसे जुड़कर स्वयंसेवक बन यूथ वॉलेंटियर्स देश में उन्नत समाज के निर्माण में बेहतरीन भूमिका निभा रहे हैं। मैं इसके लिए इनकी पूरी टीम को बधाई देता हूं। साथ ही हम इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।
ज्ञात हो कि हरिमोहन सिंह पिछले ग्यारह वर्षों से लगातार निस्वार्थ भाव से महिला व दिव्यांग खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कार्य कर रहे हैं । ये वर्तमान में बिहार स्टेट बैटल स्पोर्ट्स डांस एसोसिएशन के महासचिव एवं मुंगेर जिला एसोसियेशन ऑफ पीडब्ल्यूडी के प्रेसिडेंट , मुंगेर योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव, मुंगेर पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन , मुंगेर जिला खो – खो संघ के सेक्रेट्री हैं एवं कई संस्थाओं से जुड़कर समाज के उत्थान एवं विकास के लिए निस्वार्थ सेवा भाव से लगातार कार्य कर रहे हैं ।
इसके लिए पूर्व में भी वो बिहार के मुख्यमंत्री , उप मुख्यमंत्री, खेलमंत्री , विधि कानून मंत्री , पर्यटन मंत्री , समाज कल्याण मंत्री, ग्रामीण कार्य मंत्री आदि सहित देश के विभिन्न राज्यों में आठ राष्ट्रीय अवॉर्ड से सम्मानित किए जा चुके हैं। युवाओं में इनकी लोकप्रियता को देखते हुए इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया द्वारा इन्हें बिहार विधानसभा चुनाव 2020 का मुंगेर जिला पीडब्ल्यूडी ब्रांड एंबेसडर भी नियुक्त किया गया था ।
वर्तमान में हरिमोहन सिंह मुंगेर जिला एसोसिएशन ऑफ पीडब्ल्यूडी के प्रेसिडेंट , मुंगेर जिला खो – खो संघ,जंप रोप एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव , फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया बिहार मुंगेर चैप्टर , डांस बैटल स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ बिहार सेक्रेट्री एवं स्पेशल ओलंपिक भारत , एवं सेरेब्रल पल्सी के राष्ट्रीय ऑफिशियल एवं टेकनिकल हैं । ये दिव्यांग जनों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दिलाने में भी हमेशा मदद करते हैं। सम्मानित किए जाने पर हरिमोहन को मुंगेर जिला के खिलाड़ी एवं खेल प्रशिक्षक, बुद्धिजीवियों, प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, खिलाड़ियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
