मुजफ्फरपुर में किसना का एक्सक्लूसिव शोरूम लॉन्च, डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी पर कई आकर्षक ऑफर्स

मुजफ्फरपुर, 29 मार्च, 2026: किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने मुजफ्फरपुर के मीरा टावर, कलमबाग रोड पर अपने 17वें एक्सक्लूसिव शोरूम का भव्य शुभारंभ किया। इस शोरूम का उद्घाटन हरी कृष्णा ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक घनश्याम ढोलकिया, एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट पार्टनर्स अभिलाषा कुमारी एवं मनीष कुमार के द्वारा फीता काटकर किया गया।

इस भव्य उद्घाटन के अवसर पर किसना ने ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर पेश किया है जिसके तहत शोरूम लॉन्च के दिन डायमंड ज्वेलरी पर अतिरिक्त 5 प्रतिशत की छूट का लाभ उठाया जा सकता है। साथ ही चल रहे फेस्टिव सीजन के तहत ‘अक्षय हैप्पीनेस कैंपेन’ के अंतर्गत ‘द बिगेस्ट फेस्टिव ऑफर’ की भी घोषणा की गई जिसमें डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी पर कई आकर्षक ऑफर्स दिए जा रहे हैं, जिससे ग्राहक उत्सव के माहौल में खरीदारी का आनंद ले सकें।

इसके तहत डायमंड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर फ्लैट 40 प्रतिशत और गोल्ड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर फ्लैट 30 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इसके अलावा, चयनित खरीदारी पर ग्राहकों को 10 ग्राम और 20 ग्राम के सिल्वर कॉइन मुफ्त मिलेंगे, साथ ही पुराने सोने पर 100 प्रतिशत एक्सचेंज वैल्यू का लाभ भी मिलेगा।

खरीदारी के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए किसना आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 5 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रहा है। इसके साथ ही ‘डबल रेट प्रोटेक्शन’ का लाभ भी मिलेगा, जिसमें ग्राहक केवल 25 प्रतिशत अग्रिम राशि देकर सोने की कीमत लॉक कर सकते हैं। डायमंड ज्वेलरी की खरीद पर एक्सक्लूसिव गिफ्ट वाउचर भी दिए जा रहे हैं, जिससे यह फेस्टिव सीजन ग्राहकों के लिए और भी खास बन गया है।

हरी कृष्णा ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक घनश्याम ढोलकिया ने कहा कि हम बिहार में अपने 17वें एक्सक्लूसिव शोरूम के लॉन्च के साथ अपनी उपस्थिति का विस्तार कर बेहद प्रसन्न हैं। मुजफ्फरपुर एक तेजी से विकसित होता हुआ बाजार है और यह नया शोरूम हमारी उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसके तहत हम उच्च गुणवत्ता वाली डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं, जो हमारे ‘हर घर किसना’ विजन के अनुरूप है।

किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के सीईओ पराग शाह ने कहा कि मुजफ्फरपुर शोरूम का उद्घाटन हमारे रिटेल विस्तार की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। क्षेत्रीय पसंद को ध्यान में रखते हुए हम अपने ग्राहकों के लिए पारंपरिक और आधुनिक डिजाइन का बेहतरीन मिश्रण पेश करने का प्रयास कर रहे हैं।

एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट पार्टनर्स अभिलाषा कुमारी और मनीष कुमार ने कहा कि हमें किसना के साथ साझेदारी कर इसकी विश्वसनीय विरासत को मुजफ्फरपुर तक लाने पर गर्व है। यह शोरूम ग्राहकों को प्रीमियम और सहज खरीदारी अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया है, जहां हर अवसर के लिए उपयुक्त डिजाइन उपलब्ध हैं। हम अपने ग्राहकों के साथ मजबूत संबंध बनाने और शहर में डायमंड व गोल्ड ज्वेलरी के लिए पसंदीदा गंतव्य बनने की उम्मीद करते हैं।

समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत किसना ने इस अवसर पर जरूरतमंदों के लिए खाद्य वितरण अभियान भी चलाया। इसके साथ ही स्वच्छ भारत अभियान के समर्थन में स्वच्छता अभियान और रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया।

Leave a Reply