सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी की छात्रा निशिका श्री ने रचा इतिहास, बिहार बोर्ड कॉमर्स में तीसरा स्थान

पटना : राजधानी पटना के अग्रणी कॉमर्स कोचिंग संस्थान सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी की छात्रा निशिका श्री ने बिहार बोर्ड 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम में 475 अंक प्राप्त कर पूरे बिहार में तीसरा स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर संस्थान के द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

संस्थान के निदेशक सीए विवेक कुमार और सीए बिनय कुमार ने कहा, “निशिका श्री की यह उपलब्धि उनकी कठिन मेहनत और लगन का परिणाम है। पिछले वर्ष भी हमारे संस्थान के छात्र निशांत राज ने कॉमर्स स्ट्रीम में तीसरा स्थान हासिल किया था। लगातार दो वर्षों से हमारे संस्थान के छात्रों ने यह मुकाम हासिल कर संस्थान का परचम बढ़ाया है। निशिका की सफलता हमें और अधिक प्रेरित करती है कि हम छात्रों को उनके लक्ष्य तक पहुँचाने में मार्गदर्शन दें। कॉमर्स पढ़ें तो सीए से ही पढ़ें, सही मार्गदर्शन ही सफलता की कुंजी है।

संस्थान के कार्यकारी निदेशक एच. एस. तिवारी ने कहा, “इस उपलब्धि से स्पष्ट होता है कि नियमित अध्ययन, क्लास टेस्ट और समर्पण से कोई भी छात्र बड़े मुकाम तक पहुँच सकता है। निशिका ने यह साबित कर दिया कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं है।”

छात्रा निशिका श्री ने अपनी उपलब्धि का पूरा श्रेय अपने शिक्षकों और संस्थान को दिया। उन्होंने कहा,“मैं कॉमर्स क्षेत्र में बेहतर भविष्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ना चाहती हूँ। मेरा लक्ष्य सीए बनना है और मैं नियमित क्लास टेस्ट और अध्ययन पर ध्यान देकर इसे पूरा करना चाहती हूँ।” इस अवसर पर संस्थान के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने निशिका को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *