बिहार दिवस पर ‘शक्ति उत्सव’ का आयोजन, 250 समाजसेवियों को मिला बिहार शक्ति सम्मान

बिहार दिवस के अवसर पर विधान परिषद के उपसभागार मे वामथलव द्वारा शक्ति उत्सव का आयोजन किया गया।

संस्था अपनी ग्रैंड लॉन्चिंग एक अलग प्रकार से मनाया जिसमें बिहार की कल 250 समाजसेवी का उपस्थित रही उन्हें बिहार शक्ति सम्मान से नवाजा गया

वार्मथलव संस्था की संस्थापिका प्रिया शर्मा इस पूरे प्रोग्राम को आयोजित किया है आने वाले समय में बिहार के हर एक जिलों में मासिक धर्म के बारे में जागरूकता एवं सेनेटरी पैड वितरण कराया जाएगा तथा इस प्रकार के संवाद मासिक धर्म पर आगे भी चलता रहेगा इस पूरे अभियान में वामथलव संस्था आज बिहार दिवस के शुभ अवसर पर अपना शुभ आरंभ बिहार में किया है और आने वाले भविष्य में बिहार की महिलाओं एवं लड़कियों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करने से लेकर के उनके भीतर का संकोच को हटाना होगा
वार्मथलव की संस्थापिका प्रिया शर्मा का कहना है कि यह एक संस्था नहीं है यह एक सोच है जो बिहार की बेटियों के लिए काम करेगी आज इसका आगज हमने समाज की उन महिलाओं के बीच किया जो पहले से ही सशक्त और प्रबल है हमने उनको अपने संस्था से जोड़ा और आगे उनके साथ यह अभियान को हम लोग निर्वाह करेंगे

चैत्र नवरात्रि के पावन दिनों में शक्ति उत्सव में उपस्थित माननीय सभापति महोदय अवधेश नारायण सिंह, संजय पासवान, (पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं एमएलसी), अंजली सिंह( रेडियो जॉकी),शशांक शेखर आईईएस, समीर परिमल, असिस्टेंट कमिश्नर डॉ दयानिधि शर्मा, डॉ अनामिका डॉ वंदना मिश्रा, रंजय सिंह, प्रीतेश आनंद, मुस्कान दमनिया, नवजोत कौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *