पटना में 2 अप्रैल को पंचम हनुमान जन्मोत्सव, दो दिवसीय कार्यक्रम की भव्य तैयारी

20 मार्च 2026, पटना। राजधानी के कंकड़बाग टेंपो स्टैंड पर आगामी 2 अप्रैल को आयोजित होने वाले पंचम हनुमान जन्मोत्सव को लेकर आयोजन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार अग्रवाल ने की, जिसमें कार्यक्रम को भव्य और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर विस्तार से चर्चा हुई।

दो दिवसीय कार्यक्रम, धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों का संगम

समिति के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन दो दिनों तक किया जाएगा। 1 अप्रैल को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा सुंदरकांड पाठ किया जाएगा, वहीं शाम को निःशुल्क हेल्थ कैंप आयोजित होगा, जिसमें गरीब एवं जरूरतमंद लोगों का इलाज और परामर्श दिया जाएगा।

मेगा हेल्थ कैंप और रक्तदान शिविर आकर्षण का केंद्र

2 अप्रैल को मेगा हेल्थ कैंप के साथ-साथ “माँ ब्लड बैंक” के सहयोग से रक्तदान शिविर भी आयोजित किया जाएगा। इसी दिन संध्या से भव्य हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम शुरू होगा, जिसमें देश के प्रसिद्ध भजन गायक अपनी प्रस्तुति देंगे।

उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित

समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए एक विशेष समिति का गठन किया गया है, जिसके चेयरमैन मधुप मणि “पिक्कू” को बनाया गया है। इच्छुक लोग आवेदन ट्रस्ट के व्हाट्सएप या ईमेल के माध्यम से भेज सकते हैं।

आकर्षक सजावट और शोभायात्रा से सजेगा क्षेत्र

आयोजन को भव्य बनाने के लिए कोलकाता और लखनऊ के कलाकारों द्वारा विशेष मंच सज्जा की जाएगी। पूरे क्षेत्र को कटआउट, बैनर और होर्डिंग्स से सजाया जाएगा, जिससे माहौल भक्तिमय बनेगा। विभिन्न इलाकों से शोभायात्रा भी निकाली जाएगी, जो कार्यक्रम स्थल पर आकर समाप्त होगी।
बैठक में समिति के कामेश्वर प्रसाद, अनिल शर्मा, मधुप मणि “पिक्कू”, कामख्या नारायण तिवारी, वासुदत्त सिन्हा, रोहित शर्मा, नीरज पटेल, रवि मोदी, मनीष बनेटिया, श्याम बाबू मेहता, अनूप तिवारी, राणा स्वामी देव सिंह सूरज कुमार उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *