रिलायंस भारतीय ग्राहकों के लिए लाएगी फिनलैंड की मशहूर फेज़र चॉकलेट

रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड ने फिनलैंड की कंपनी फेज़र के साथ किया समझौता
• साझेदारी के तहत प्रीमियम चॉकलेट्स का भारत में उत्पादन, मार्केटिंग और वितरण होगा
• रिलायंस के लगभग 30 लाख रिटेल आउटलेट ग्राहकों को पहुंचाएंगे फेज़र की चॉकलेट

नई दिल्ली, 6 मार्च, 2026: रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) ने फिनलैंड की प्रमुख फूड कंपनी फेज़र के साथ एक समझौते की घोषणा की है। जिसके तहत भारतीय ग्राहकों के लिए प्रीमियम चॉकलेट और कन्फेक्शनरी जैसे फूड प्रोडक्ट पेश किए जाएंगे। दोनों कंपनियां भारत में दीर्घकालिक रणनीतिक साझेदारी के तहत फेज़र के रेसिपी और गुणवत्ता मानकों के अनुसार चॉकलेट का उत्पादन, मार्केटिंग और वितरण करेंगी। यह समझौता फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब्ब की भारत यात्रा के दौरान किया गया।

रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के डायरेक्टर टी. कृष्णकुमार ने कहा कि यह साझेदारी दुनिया की बेहतरीन चॉकलेट भारतीय ग्राहकों तक पहुंचाने की दिशा में अहम कदम है। उन्होंने कहा कि फेज़र के वैश्विक ब्रांड और निर्माण विशेषज्ञता को रिलायंस के मजबूत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *