कैलाशपति इंफ़्रा होम्स ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन

पटना, कैलाशपति इंफ़्रा होम्स की ओर से राजधानी पटना के शिवी कम्युनिटी हॉल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
होली मिलन समारोह का आयोजन विनय पाठक और शत्रुधन उपाध्याय ने किया।
कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलित कर की गयी। मौके पर अतिथि के रूप में
भोजपुरी सिनेमा के महानायक कुणाल सिंह उपस्थित थे। विशेष अतिथि के रूप में राजद नेता मधु मंजरी,सुप्रसिद्ध अभिनेत्री संजना पांडेय, पूर्व डीजीपी एस के भारद्वाज,
धीरज कुशवाहा, छोटु सिंह, गोल्ड मैन प्रेम सिंह, निकिता तिवारी, ज्योति सिंह, बी प्रियम, प्रिया सिंह वत्स, सिटीजेन ग्रुप के एमडी चन्दन कुमार,डॉ. अमृता, समीर परिमल मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मधु मंजरी और एंकर विजया ने किया।
सभी अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
होली मिलन समारोह ने लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्याक्रम का भी आयोजन किया गया जिसे लोगों ने बेहद पसंद किया।
इस अवसर पर विनय पाठक ने कहा कि होली रंगों का त्योहार होने के साथ-साथ भाईचारे को बढ़ावा देने वाला त्योहार है। होली, दीपावली, ईद आपसी भाईचारे का संदेश देते हैं। होली मिलन समारोह एकता का प्रतीक है। यह त्योहार गिले-शिकवे को दूर करने का है। पुराने गिले-शिकवे को भूलकर एक-दूसरे को गले लगाया जाता है। होली का रंग ऐसा रंग है जिसमें सभी मस्त मगन होकर नाचते और गाते हैं साथी एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर शुभकामनाएं देते हैं।यह त्योहार आपसी सद्भावना का प्रतीक है। सारे भेदभाव भूलाकर उसे मनाना चाहिए। होली का त्योहार रंगों का त्योहार होने के साथ साथ आपसी प्रेम भाईचारे एवं सौहार्द का त्योहार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *