‘ऑल-न्यू जियोफाइनेंस ऐप’ लॉन्च, अब AI बताएगा कहां लगाएं पैसा

• ‘Finsider’ बनकर पहले पाएं एक्सेस, हर ट्रांजैक्शन पर जियोपॉइंट्स
• AI बताएगा क्या है आपके लिए सही लोन, निवेश या बीमा

मुंबई, 27 फरवरी, 2026: वित्तीय ऐप्स की लंबी लिस्ट, जटिल विकल्प और अंतहीन स्क्रॉलिंग से जूझ रहे ग्राहकों के लिए ‘जियो फाइनेंस प्लेटफॉर्म एंड सर्विस लिमिटेड’ ने एक ऑल-न्यू जियोफाइनेंस ऐप लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि ऐप पारंपरिक तरीके से सिर्फ प्रोडक्ट लिस्टिंग करने के बजाय एक ‘इंटेलिजेंट डिजिटल मार्केटप्लेस’ की तरह काम करेगा। यह Agentic AI और न्यूरल नेटवर्क्स की मदद से यूज़र्स को पर्सनलाइज्ड सुझाव देगा।

‘वन-साइज़-फिट्स-ऑल’ के विपरीत यह ऐप 15 AI एजेंट्स और 70 के करीब डिसीजन-मेकिंग-इंजिन्स के दम पर यूज़र की जरूरत, पात्रता और वित्तीय स्थिति का विश्लेषण कर पर्सनलाइज्ड सुझाव देगा। मतलब अगर आप होम लोन ढूंढ रहे हैं, निवेश शुरू करना चाहते हैं या बीमा कवर बढ़ाना चाहते हैं, तो ऐप आपको सीधे वही विकल्प दिखाएगा जो आपके प्रोफाइल से मेल खाते हों।

होम लोन, पर्सनल लोन, लोन अगेंस्ट सिक्योरिटीज, क्रेडिट कार्ड, बीमा, UPI, फिक्स्ड डिपॉजिट, डिजिटल गोल्ड और जियोब्लैकरॉक के म्यूचुअल फंड जैसे विकल्प एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे। यूज़र को अलग-अलग स्क्रीन पर जाने की जरूरत नहीं होगी। चैट-बार में अपनी जरूरत टाइप करने पर, संबंधित विकल्प आपके सामने होंगे। इसके अलावा, हर ट्रांजैक्शन पर जियोपॉइंट्स मिलेंगे, जिन्हें विभिन्न रिवॉर्ड्स के लिए रिडीम किया जा सकेगा।

आने वाले समय में ऐप ‘फाइनेंशियल फिटनेस स्कोर’ और ‘पर्सनल CFO फॉर भारत’ जैसे फीचर भी जोड़ेगा, जो आपकी खर्च, बचत, निवेश और बीमा स्थिति का विश्लेषण कर सुधार के सुझाव देंगे।

लॉन्च के मौके पर हितेश सेठिया, मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य वित्तीय सेवाओं को अधिक पारदर्शी, सरल और भरोसेमंद बनाना है, ताकि हर भारतीय आत्मविश्वास के साथ अपने वित्तीय भविष्य पर नियंत्रण पा सके।

‘Finsider’ प्रोग्राम के जरिए कंपनी यूज़र्स को ऐप के विकास में भागीदार बनाना चाहती है, ताकि फीडबैक के आधार पर इसे और बेहतर बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *