आज से होमगार्ड के जवान सामूहिक अवकाश पर

bihar police logo

पटना: बिहार में होमगार्ड के जवान आज से सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं। जवानों ने अपनी 12 सूत्री मांगों के समर्थन में अवकाश पर जाने का निर्णय लिया है। सूबे में करीब 30 हजार होमगार्ड के जवान हैं। 42 हजार रिर्जव जवान भी इस अवकाश में शामिल हैं।
जवानों का कहना है कि वह 12 तक अवकाश पर रहेंगे और अगर मांगे नहीं मानी गई तो 15 दिसंबर से बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे। होमगार्ड जवानों के अवकाश पर चले जाने से प्रशासनिक व्यवस्था लड़खड़ाने की आशंका पैदा हो गई है। बैंकों की सुरक्षा में वह ही तैनात रहते हैं। होमगार्ड जवानों की मुख्य मांग है कि उनकी उम्र सीमा 58 से 60 की जाए। भत्ता 300 से 500 की जाए। नाश्ते की राशि सुनिश्चित की जाए।