देवी क्रॉपसाइंस ने लॉन्च किए वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित कृषि उत्पाद

कोलकाता : देवी क्रॉपसाइंस प्राइवेट लिमिटेड ने होटल प्राइड प्लाज़ा में आयोजित एक ऐतिहासिक कार्यक्रम में अपने नवीनतम सीआइबी – पंजीकृत एवं वैज्ञानिक रूप से मान्य कृषि उत्पादों की श्रृंखला को लॉन्च किया। यह पहल टिकाऊ कृषि, अवशेष-मुक्त उत्पादन और किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। समारोह को संबोधित करते हुए एस पी देशमुख, वाइस प्रेसिडेंट (मार्केटिंग), देवी क्रॉपसाइंस ने कंपनी के प्रमुख उत्पाद बूम फ्लॉवर ( नाइट्रोबेंजीन 20 प्रतिशत ईडब्लू) की उल्लेखनीय यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कंपनी की आगामी योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि अब उत्पाद सूची में और भी सुरक्षित, पर्यावरण अनुकूल और अवशेष – मुक्त बायो उत्पाद शामिल किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कंपनी भारत के जैविक व टिकाऊ कृषि अभियान के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। डॉ. एस लोगनाथन, डायरेक्टर – इंटरनेशनल बिज़नेस, ने वैश्विक अनुभव साझा करते हुए बताया कि देवी क्रॉपसाइंस वर्तमान में 27 देशों में कार्यरत है। उन्होंने कहा कि बूम फ्लॉवर ने हर देश में मिट्टी की सेहत सुधारी, फसल को अधिक मजबूत बनाया और उपज बढ़ाई है। भारतीय कृषि नवाचार अब वैश्विक स्तर पर किसानों का विश्वास जीत रहा है।

डॉ. मानस रंजन पंडा, डिप्टी जनरल मैनेजर – ईस्ट ज़ोन, ने एग्री-रिटेलर्स और फील्ड स्टाफ़ की ज़िम्मेदारी पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी उत्पाद की सिफारिश करने से पहले उसके गुण, फायदे और प्रतिस्पर्धी लाभ को पूरी तरह समझना जरूरी है। अनधिकृत और अपंजीकृत उत्पादों से बचना चाहिए, क्योंकि ये मिट्टी की उर्वरता, फसल की आयु, जड़ों की मजबूती, पत्तियों की गुणवत्ता और उत्पादन क्षमता को नुकसान पहुँचाते हैं। उन्होंने सभी भागीदारों से किसान शिक्षा और जिम्मेदार उत्पाद उपयोग पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की, ताकि कृषि और पर्यावरण दोनों की रक्षा हो सके। कार्यक्रम का समापन देवी क्रॉपसाइंस के नवीनतम बायो-स्टिमुलेंट्स, बायो-फ़र्टिलाइज़र, मिट्टी सुधारक और पौध संरक्षण उत्पादों की प्रदर्शनी के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *