वोटर अधिकार यात्रा की सफलता पर रेखा देवी ने जनता को दी बधाई

01 सितम्बर 2025, पटना। राष्ट्रीय जनता दल की मसौढ़ी विधानसभा की लोकप्रिय विधायक रेखा देवी ने पटना के गांधी मैदान में आयोजित वोटर अधिकार यात्रा की ऐतिहासिक सफलता पर राज्य की जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस यात्रा ने लोकतंत्र और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने के संकल्प को नई मजबूती प्रदान की है।

रेखा देवी ने कहा कि तेजस्वी प्रसाद यादव और राहुल गांधी के नेतृत्व में महागठबंधन वोटरों के अधिकार की लड़ाई लड़ रहा है और 65 लाख मतदाताओं को न्याय दिलाने तथा संविधान को सशक्त बनाने की दिशा में उठाया गया यह कदम देश स्तर पर ऐतिहासिक साबित होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इससे भाजपा और एनडीए की वे मंशाएँ विफल होंगी, जो चुनाव आयोग को प्रभावित करने का प्रयास करती रही हैं।

महागठबंधन नेताओं ने कहा कि बिहार की जनता ने जिस तरह से तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर व्यापक समर्थन और भरोसा जताया है, उससे भाजपा, जदयू और एनडीए के खेमे में गहरी बेचैनी देखी जा रही है। यह बेचैनी इस बात का प्रमाण है कि बिहार की जनता बदलाव चाहती है और इस बदलाव का नेतृत्व तेजस्वी यादव करेंगे। लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करते हुए वे जनता के संकल्पों को आगे बढ़ाने में पूरी तरह सफल रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *