दानापुर के नासरीगंज स्थित फक्कड़ महतो घाट पर गंगा में नहाते समय अज्ञात युवक डूबा।

दानापुर थाना क्षेत्र के नासरीगंज स्थित फक्कड़ महतो घाट पर गंगा में नहाते समय एक अज्ञात युवक डूब गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की घटना के समय घाट पर सफाई कार्य चल रहा था।

घटना की जॉच करते पुलिसकर्मी

घटना की जानकारी मिलते ही दानापुर थाना की गस्ती टीम मौके पर पहुंची। साथ ही अपर थानाध्यक्ष सिंटू कुमार झा को सूचित किया गया। उन्होंने दानापुर सीओ चंदन कुमार को घटना की जानकारी दी।

प्रत्यक्षदर्शी

वहीं नगर परिषद के सुपरवाइजर प्रमोद कुमार ने बताया कि युवक ने टी-शर्ट उतारकर नहाना शुरू किया। अचानक वह डूबने लगा। जिसे मोहम्मद आयान नाम के एक व्यक्ति ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके।

गंगा घाट पर डूबने वाले युवक के कपड़े।

घाट पर सफाई कर रही महिला कर्मचारी संजू देवी ने बताया कि उन्होंने गंगा में एक व्यक्ति का हाथ देखा, जो कुछ ही देर में दिखना बंद हो गया। डूबे युवक का टी-शर्ट और अन्य कपड़े घाट के चबूतरे पर मिले हैं। दानापुर अंचलाधिकारी चंदन कुमार ने बताया कि शव की खोज के लिए SDRF टीम को सूचित कर दिया गया है। स्थानीय गोताखोर भी तलाश में लगे हैं। अभी तक शव बरामद नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *