इन्दिरा आईवीएफ अब पटना साहिब में भी शुरू

पटना। इन्दिरा आईवीएफ ने बिहार के पटना साहिब में अपने नये फर्टिलिटी ट्रीटमेंट सेंटर का भव्य शुभारंभ किया है। यह सेंटर रुद्र एमके टॉवर, पहली मंज़िल, पैजावा, एनएच-30, महादेव अस्थान के पास, पटना साहिब (पटना सिटी) में स्थित है और यह बिहार में इन्दिरा आईवीएफ का 13वां सेंटर है।

इस अवसर पर कई नामी अतिथियों जिनमें मुख्य अतिथि स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री, बिहार सरकार मंगल पांडेय, विशिष्ट अतिथि विधायक बीरेन्द्र कुमार,आयुष्मान भारत योजना के सीईओ डॉ. शशांक शेखर सिन्हा, आईएएस का सानिध्य प्राप्त हुआ साथ ही उद्घाटन समारोह में इन्दिरा आईवीएफ बिहार एंड पटना सेंटर हेड डॉ. दयानिधि कुमार तथा पटना साहिब सेंटर हेड डॉ. फातिमा अनीस भी मौजूद रहे।

शुभारंभ समारोह में स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि बिहार में फर्टिलिटी केयर की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यह एक सराहनीय पहल है। यह नया सेंटर पूर्वी बिहार के दंपत्तियों को आधुनिक इलाज की सुविधा सुलभ कराएगा, जिससे निःसंतानता उपचार और जरूरतमंद दम्पतियों के बीच दूरी कम होगी।

विधायक बीरेन्द्र कुमार ने बधाई देते हुए कहा कि हमारे क्षेत्र में निःसंतानता का इलाज अब तक कई लोगों की पहुंच से दूर था। यह नया आईवीएफ सेंटर इसे आम जन तक पहुंचाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। अब लोगों को उपचार के लिए दूर शहरों की यात्रा नहीं करनी पड़ेगी।

आयुष्मान भारत योजना के सीईओ आईएएस डॉ. शशांक शेखर सिन्हा ने कहा कि बिहार में निःसंतानता और आईवीएफ को लेकर जागरूकता बढ़ रही है और ऐसे समर्पित सेंटर्स की स्थापना से लोग समय पर मार्गदर्शन और इलाज ले पा रहे हैं। यह एक जागरूक व स्वस्थ समाज की दिशा में सकारात्मक परिवर्तन है।

इन्दिरा आईवीएफ बिहार एंड पटना सेंटर हेड डॉ. दयानिधि कुमार ने कहा कि बिहार में फर्टिलिटी सर्विसेज की मांग निरंतर बढ़ रही है। इन्दिरा आईवीएफ इस दिशा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है और हम राज्य के हर कोने में इनफर्टिलिटी ट्रीटमेंट सुलभ करवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

पटना साहिब सेंटर हेड डॉ. फातिमा अनीस ने कहा कि हम न सिर्फ आधुनिक उपचार प्रदान कर रहे हैं, बल्कि एक सकारात्मक और सहायक वातावरण भी उपलब्ध कराते हैं, जिससे हर कपल को इलाज की हर स्टेज पर पूरा सम्मान, ध्यान और देखभाल मिल सके।
150 से अधिक क्लिनिक्स नेटवर्क का हिस्सा बनते हुए, यह नया सेंटर पटना साहिब व आस-पास के क्षेत्रों को एडवांस फर्टिलिटी केयर प्रदान करेगा। इन्दिरा आईवीएफ का यह प्रयास रिप्रोडक्टिव हेल्थ सर्विसेज में क्लिनिकल एक्सीलेंस के साथ समय पर परामर्श, जागरूकता और मरीज की समस्या के अनुरूप ट्रीटमेंट को प्राथमिकता देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *