लालू प्रसाद की बड़ी कार्रवाई, तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से किया अलग

25 मई 2025, पटना। लगातार सोशल मीडिया पर विभिन्न तस्वीरों और वीडियो के माध्यम से वायरल हो रहे तेज प्रताप पर लालू प्रसाद ने सख्त नाराजगी दिखाई है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से तेज प्रताप को परिवार और पार्टी से अलग करने की घोषणा की है। लालू प्रसाद अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं करते हैं ये जग जाहिर है।
पढ़िए लालू प्रसाद ने क्या कहा है-
“निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमज़ोर करता है। ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है। अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूँ। अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी। उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है।

अपने निजी जीवन का भला -बुरा और गुण-दोष देखने में वह स्वयं सक्षम है। उससे जो भी लोग संबंध रखेंगे वो स्वविवेक से निर्णय लें। लोकजीवन में लोकलाज का सदैव हिमायती रहा हूँ। परिवार के आज्ञाकारी सदस्यों ने सावर्जनिक जीवन में इसी विचार को अंगीकार कर अनुसरण किया है। धन्यवाद।”

इस एक्शन से लालू प्रसाद ने अपनी सिद्धांतों को और मजबूती दी है वहीं तेज प्रताप के समर्थकों के लिए ये बड़े झटके से कम नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *