बीजेजेडी पार्टी ने बिहार के सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारने का किया एलान

पटना। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेजेडी पार्टी ने सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारने का एलान किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौरसिया एम. कुमार ने रविवार को होटल कृति सभागार, जमाल रोड़, पटना में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा की। बीजेजेडी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौरसिया एम. कुमार ने प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी पार्टी बिहार विधानसभा- 2025 के सभी 243 सीटों पर अपना मजबूत उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने 2025 के चुनावों के लिए अपनी तैयारियां भी तेज कर दी हैं। हमारी पार्टी कर्पूरी ठाकुर, बाबा साहेब अम्बेडकर, बाबू शिव दयाल चौरसिया एवं डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के सपनों का भारत का निर्माण करना चाहती हैं।

जहाँ बिहार एवं देश के सभी नागरिकों को आर्थिक, सामाजिक एवं राजनितिक न्याय मिले। उन्होंने ने बताया कि हमारी पार्टी में सबसे ज्यादा युवाओं को टिकट दिया जायेगा। सम्मलेन में पार्टी मिशन की तैयारियों पर चर्चा के साथ दर्जनों भावी विधायक प्रत्याशीयों की घोषणा भी किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा बिहार प्रदेश अध्यक्ष मुकेश जायसवाल के नेतृत्व में किया गया। मौके पर अंजू देवी, मो. कलाम, डॉ राजकुमार आज़ाद, विजय मंडल, किरण देवी, प्रदीप कुमार, संजय कुमार, राहुल कुमार, राजेश कुमार सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *